10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बचपन से ही पढ़ाई में तेज होते हैं इस मूलांक के बच्चे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बचपन से ही पढ़ाई में तेज होते हैं इस मूलांक के बच्चे?

सारांश

क्या आप जानते हैं कि मूलांक 3 के बच्चे बचपन से ही पढ़ाई में तेज होते हैं? उनके अद्भुत ज्ञान और क्रिएटिविटी का राज जानें और जानें कैसे ये बच्चे अपने माता-पिता का नाम रोशन करते हैं।

मुख्य बातें

मूलांक 3 के बच्चे पढ़ाई में तेज होते हैं।
उनकी याददाश्त अद्वितीय होती है।
सही मार्गदर्शन से ये बच्चे सफल होते हैं।
उनकी क्रिएटिविटी भी शानदार होती है।
वे पुलिस और आर्मी जैसी सेवाओं में आगे बढ़ते हैं।

नई दिल्ली, 24 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 3 के जातक बचपन से ही पढ़ाई में बेहद तेज होते हैं। ये किसी भी चीज को जल्दी समझ लेते हैं और याद रखने की इनकी क्षमता भी अद्वितीय होती है। ऐसे बच्चे अपनी समझदारी और होशियारी से अपने माता-पिता का नाम रोशन करते हैं।

अंक ज्योतिष के अनुसार, 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्में बच्चों का मूलांक 3 होता है। जिन बच्चों का मूलांक 3 होता है, उनका प्रतिनिधि ग्रह बृहस्पति है, जिसे गुरु भी कहा जाता है। यही कारण है कि ये बच्चे ज्ञान के मामले में बहुत आगे रहते हैं। उनका मस्तिष्क शहंशाह की तरह चलता है और कार्य करने में भी काफी सक्षम होते हैं। मेहनत करने का जो हौसला और साहस इन्हें जन्म से मिलता है, वह इन्हें किसी भी चुनौती से पीछे हटने नहीं देता।

ऐसे बच्चे बहुत उत्साही और जिज्ञासु होते हैं। यदि उन्हें कुछ नया सीखने का अवसर मिले, तो वे तुरंत उसमें हाथ डाल देते हैं। पढ़ाई के अलावा इनकी क्रिएटिविटी भी अद्वितीय होती है, चाहे वह लेखन हो, चित्रांकन हो या कोई अन्य प्रतिभा

हालांकि, इन बच्चों को सही मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। यदि सही तरीके से इनका मार्गदर्शन किया जाए और इनकी मेहनत की सराहना की जाए, तो ये बच्चे बड़े होकर अपने माता-पिता और परिवार का नाम ऊंचा करते हैं।

मूलांक 3 के बच्चों का मस्तिष्क बहुत तेज चलता है। ये बच्चे जल्दी सोचते हैं और अपनी बुद्धि का उपयोग कर समस्याओं का समाधान निकालते हैं। यही कारण है कि ये पढ़ाई में तो अव्वल होते ही हैं, साथ ही जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी जल्दी सफलता प्राप्त करते हैं। इनकी सोच कभी भी सीमित नहीं होती और ये हमेशा नए तरीके खोजते रहते हैं।

मूलांक 3 के बच्चे अक्सर पुलिस, आर्मी या प्रशासनिक सेवाओं जैसे क्षेत्रों में भी तेजी से आगे बढ़ते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि अपने परिवार का नाम भी रोशन करते हैं। सही मार्गदर्शन मिलने पर ये समाज में महत्वपूर्ण योगदान कर सकते हैं।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मूलांक 3 के बच्चों की विशेषताएँ क्या हैं?
मूलांक 3 के बच्चे तेज़ सोचने और जल्दी सीखने की क्षमता रखते हैं। वे उत्साही और जिज्ञासु होते हैं।
क्या मूलांक 3 के बच्चे पढ़ाई में अव्‍वल होते हैं?
हाँ, ये बच्चे अध्ययन में अव्‍वल होते हैं और अपने ज्ञान से परिवार का नाम रोशन करते हैं।
मूलांक 3 का प्रतिनिधि ग्रह कौन सा है?
मूलांक 3 का प्रतिनिधि ग्रह बृहस्पति है।
क्या मूलांक 3 के बच्चे प्रशासनिक सेवाओं में सफल होते हैं?
हाँ, ऐसे बच्चे अक्सर पुलिस , आर्मी या प्रशासनिक सेवाओं में तेजी से आगे बढ़ते हैं।
क्या इन बच्चों को मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है?
जी हाँ, सही मार्गदर्शन उन्हें और अधिक सफल बना सकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले