28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मुंबई में एयर होस्टेस से दुष्कर्म की घटना हुई? पायलट पर आरोप!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मुंबई में एयर होस्टेस से दुष्कर्म की घटना हुई? पायलट पर आरोप!

सारांश

मुंबई में एक एयर होस्टेस ने अपने सहकर्मी पायलट पर गंभीर आरोप लगाया है। क्या पुलिस आरोपी को पकड़ पाएगी? इस घटना ने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी है। विवरण जानने के लिए पढ़ें!

मुख्य बातें

एयर होस्टेस ने पायलट पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।
पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश कर रही है।
यह घटना मुंबई के मीरा रोड क्षेत्र में हुई।
सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर लोग चर्चा कर रहे हैं।
पीड़िता की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

मुंबई, 20 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। मीरा रोड क्षेत्र से एक गंभीर घटना सामने आई है। एक 23 वर्षीय एयर होस्टेस ने अपने सहकर्मी पायलट के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एयर होस्टेस की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, आरोपी पायलट फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

एक निजी एयरलाइन में काम करने वाले पायलट के खिलाफ 18 जुलाई को दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। यह शिकायत 23 वर्षीय एयर होस्टेस द्वारा पुलिस में की गई थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उसके सहकर्मी पायलट देवाशीष शर्मा ने मीरा रोड स्थित अपने घर पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

जानकारी के अनुसार, दोनों मीरा रोड क्षेत्र में ही रहते हैं और कुछ दिन पहले पीड़िता ने लंदन जाने वाली फ्लाइट में आरोपी के साथ यात्रा की थी। लंदन से मुंबई लौटने के बाद दोनों मीरा रोड एक साथ गए। एयर होस्टेस और पायलट दोनों एक ही इलाके में निवास करते थे।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उस दिन पायलट के जोर देने पर वह उसके घर गई थी, जब दोनों उसके घर पहुंचे तो वहां कोई और नहीं था। इस मौके का फायदा उठाकर पायलट ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

एयर होस्टेस की शिकायत पर नवघर पुलिस स्टेशन में पायलट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की शिकायत पर ठाणे के नवघर पुलिस स्टेशन में देवाशीष शर्मा के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज होते ही आरोपी पायलट फरार हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह घटना हमारे समाज में सुरक्षा और विश्वास की भावना को चुनौती देती है। हमें ऐसे मामलों में उचित कार्रवाई और पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखनी चाहिए।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या पुलिस ने कोई कार्रवाई की?
हां, पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश कर रही है।
क्या एयर होस्टेस और पायलट एक ही एयरलाइन में काम करते हैं?
हां, दोनों एक ही निजी एयरलाइन में कार्यरत हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 1 साल पहले