मुंबई पुलिस की सख्त कार्रवाई: अंधेरी में सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी महिलाएं रेस्क्यू

Click to start listening
मुंबई पुलिस की सख्त कार्रवाई: अंधेरी में सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी महिलाएं रेस्क्यू

सारांश

अंधेरी पूर्व के एक होटल में चल रहे अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का मुंबई पुलिस ने भंडाफोड़ किया। दो युगांडा की महिलाओं को नौकरी के झांसे में लाकर मानव तस्करी का शिकार बनाया गया। पुलिस ने चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। जानिए पूरी खबर।

Key Takeaways

  • मुंबई पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की।
  • दो युगांडा की महिलाएं रेस्क्यू की गईं।
  • होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी।
  • चार होटल कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया।
  • अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी के बड़े नेटवर्क के संकेत मिले हैं।

मुंबई, 28 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। मुंबई पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए अंधेरी पूर्व के एक होटल में चल रहे अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। आरोप है कि युगांडा की दो विदेशी महिलाओं को नौकरी के झांसे में लाकर भारत लाया गया और फिर उन्हें जबरन देह व्यापार में धकेल दिया गया। पुलिस ने होटल के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है, जबकि होटल के मालिक और एक केन्याई महिला, जो इस रैकेट की मुख्य कड़ी मानी जा रही है, फरार हैं।

मुंबई पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सांताक्रूज पुलिस स्टेशन की एक महिला अधिकारी की सूचना पर की गई। पुलिस को अंधेरी (पूर्व) के एके रोड स्थित होटल विला पैलेस में संदिग्ध गतिविधियों की गुप्त जानकारी प्राप्त हुई थी। इस सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए। जांच में सामने आया कि 30 और 36 वर्ष की दोनों युगांडा की महिलाएं रोजगार दिलाने के बहाने भारत लाई गई थीं। बाद में उन्हें होटल में रखा गया और ग्राहकों के लिए मजबूर किया गया।

पुलिस के मुताबिक, केन्याई नागरिक जैस्मीन ने महिलाओं को मुंबई लाने, उनके ठहरने और ग्राहकों की व्यवस्था करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पीड़ित महिलाओं की आवाजाही पर भी कड़ी पाबंदी थी। मामले की जांच में विदेशी नागरिकों से जुड़े नियमों के गंभीर उल्लंघन भी सामने आए हैं। होटल प्रबंधन ने न तो विदेशी मेहमानों का सही रिकॉर्ड रखा और न ही अनिवार्य सी-फॉर्म जमा किया। महिलाओं का नाम होटल रजिस्टर में दर्ज न होना पुलिस को साजिश और सबूत छिपाने की ओर इशारा करता है।

छापेमारी के दौरान होटल के मैनेजर विवेककुमार वैद्यनाथ यादव (26) और हाउसकीपिंग स्टाफ के अनिल कुमार जोकू पुष्पाकर (24), धीरज मधुकर जावले (35) और महेश राजपाल राजवरिया (45) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अब होटल के मालिक अक्षय दिलीप शेडगे और फरार केन्याई महिला जैस्मीन की तलाश में जुटी है। होटल के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए गए हैं और उनकी बारीकी से जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, यह मामला केवल एक होटल तक सीमित नहीं हो सकता। अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी के बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है और जांच के चलते और खुलासे और गिरफ्तारियां संभव हैं।

Point of View

बल्कि इससे जुड़े बड़े नेटवर्क की जांच हो रही है।
NationPress
21/04/2026

Frequently Asked Questions

यह कार्रवाई कब हुई?
यह कार्रवाई 28 फरवरी को हुई।
कितनी महिलाएं रेस्क्यू की गईं?
दो विदेशी महिलाएं रेस्क्यू की गईं।
किस होटल में यह रैकेट चल रहा था?
यह रैकेट अंधेरी पूर्व के होटल विला पैलेस में चल रहा था।
क्या पुलिस ने किसी को गिरफ्तार किया?
हाँ, पुलिस ने होटल के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।
इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जाएंगे?
पुलिस होटल के मालिक और फरार महिला की तलाश कर रही है, और जांच का दायरा बढ़ सकता है।
Nation Press