क्या मुजफ्फरपुर में स्कूल छात्राओं पर गिरा हाई टेंशन तार?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मुजफ्फरपुर में स्कूल छात्राओं पर गिरा हाई टेंशन तार?

सारांश

मुजफ्फरपुर में हाई टेंशन तार गिरने से एक छात्रा की मौत और तीन अन्य घायल हो गईं। यह घटना सड़क पर एक ट्रक के बिजली के खंभे से टकराने के बाद हुई। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने तुरंत मदद की। गांव में शोक का माहौल है।

मुख्य बातें

हाई टेंशन तार गिरने से एक छात्रा की मौत हुई।
घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई थी।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
स्थानीय प्रशासन ने त्वरित सहायता की।
गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

मुजफ्फरपुर, 6 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर दिया है, जहां एक हाई टेंशन तार गिरने से एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई और तीन अन्य छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

यह घटना सरैया थाना के बहिलवारा रूपनाथ दक्षिणी पंचायत के शंकर टोला के पास हुई। प्रतिदिन की तरह कई छात्राएं स्कूल जाने के लिए सड़क पर जा रही थीं। इसी दौरान, एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क पर बिजली के खंभे से टकरा गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि खंभे के बिजली का तार टूटकर वहां से गुजर रही छात्राओं पर गिर गया, जिससे एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। लोग कुछ समझ पाते, तब तक कई छात्राएं बेहोश होने लगीं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत बच्चियों को संभाला। सरैया के थाना प्रभारी सुभाष मुखिया ने बताया कि इस घटना में एक छात्रा सड़क के किनारे गिरी, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक छात्रा की पहचान सुबोध पासवान की पुत्री विंध्यांचली कुमारी के रूप में हुई है। इस घटना में तीन छात्राएं घायल हुई हैं। घायलों को तुरंत सरैया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय सरैया थाना पुलिस के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण वैशाली जिले के बेलसर थाना की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतक छात्रा के घर और पूरे गांव में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में गमगीन माहौल और चीख-पुकार मची हुई है।

संपादकीय दृष्टिकोण

तब हम अपने आसपास के खतरों से अनजान होते हैं।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना में कितनी छात्राएं घायल हुईं?
इस घटना में तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल हुईं हैं।
घटना के समय छात्राएं कहाँ जा रही थीं?
घटना के समय छात्राएं स्कूल जा रही थीं।
घायल छात्राओं को कहाँ ले जाया गया?
घायल छात्राओं को सरैया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया।
मृतक छात्रा की पहचान क्या है?
मृतक छात्रा की पहचान सुबोध पासवान की पुत्री विंध्यांचली कुमारी के रूप में हुई है।
इस घटना में स्थानीय प्रशासन ने क्या किया?
स्थानीय प्रशासन ने घटना की सूचना मिलने पर तुरंत मदद की और सभी घायल छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया।
राष्ट्र प्रेस