26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नवीन पटनायक को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल से छुट्टी मिली?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नवीन पटनायक को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल से छुट्टी मिली?

सारांश

नवीन पटनायक को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। जानिए उनकी सर्जरी के बारे में और कैसे पीएम मोदी ने उनके स्वास्थ्य की कामना की।

मुख्य बातें

नवीन पटनायक को अस्पताल से छुट्टी मिली।
सर्जरी 22 जून को हुई थी।
रमाकांत पांडा ने उनकी सर्जरी की।
पीएम मोदी ने उनकी स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
बड़े भाई प्रेम पटनायक ने स्वास्थ्य सुधार की जानकारी दी।

मुंबई, 7 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष और विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक को सोमवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल से छुट्टी मिल गई। 22 जून को उनकी सर्जरी सफलतापूर्वक की गई थी। अस्पताल से नवीन पटनायक की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वे चिकित्सकों के साथ नजर आ रहे हैं।

22 जून को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में नवीन पटनायक की सर्जरी की गई थी। यह सर्जरी प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रमाकांत पांडा की देखरेख में हुई थी। डॉ. पांडा ही पटनायक के निजी चिकित्सक भी हैं। इसीलिए पहले से ही उम्मीद की जा रही थी कि उन्हें जल्दी ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। इसी क्रम में उनकी सेहत में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।

सर्जरी के बाद पूर्व सीएम नवीन पटनायक के बड़े भाई प्रेम पटनायक ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से बताया कि बीजद प्रमुख की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है और अब वे ठीक हैं। उन्होंने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा, "मैं सभी का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने उनके लिए प्रार्थना की। भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से वे जल्दी स्वस्थ हो जाएंगे।"

नवीन पटनायक की सर्जरी के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने उनसे बात की थी और उनकी शीघ्र स्वस्थ होने एवं सार्वजनिक जीवन में जल्द वापसी की कामना की थी।

बीजद के वरिष्ठ नेताओं ने भी मुंबई में अपने पार्टी सुप्रीमो से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती होने के दौरान नवीन पटनायक ने रथ यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो संदेश साझा किया था।

नवीन पटनायक ने अपने वीडियो संदेश में कहा था, "मेरे प्यारे भाइयों और बहनों, मैं भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के अवसर पर आप सभी को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।"

संपादकीय दृष्टिकोण

एक जिम्मेदार नेता के रूप में, हमें उनके स्वास्थ्य और सार्वजनिक जीवन की वापसी की कामना करनी चाहिए।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नवीन पटनायक की सर्जरी कब हुई थी?
नवीन पटनायक की सर्जरी 22 जून को हुई थी।
नवीन पटनायक को किस अस्पताल में भर्ती किया गया था?
उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया था।
उनकी सर्जरी कौन से डॉक्टर ने की थी?
उनकी सर्जरी प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रमाकांत पांडा ने की थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके बारे में क्या कहा?
पीएम नरेंद्र मोदी ने उनसे बात की और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
नवीन पटनायक ने रथ यात्रा के लिए क्या कहा?
उन्होंने रथ यात्रा के अवसर पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 1 साल पहले