16 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पहाड़ों की बर्फबारी का असर एनसीआर में ठंड और हवा की गुणवत्ता पर है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पहाड़ों की बर्फबारी का असर एनसीआर में ठंड और हवा की गुणवत्ता पर है?

सारांश

उत्तर भारत में बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में ठंड और वायु गुणवत्ता में सुधार। जानिए एनसीआर में क्या हो रहा है।

मुख्य बातें

बर्फबारी का असर एनसीआर में ठंड पर है।
वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है।
गाजियाबाद और नोएडा में एक्यूआई में गिरावट।
3 और 4 जनवरी को घने कोहरे की संभावना।
लोगों को स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह।

नई दिल्ली, 3 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में चल रही बर्फबारी का प्रभाव अब मैदानी इलाकों में स्पष्ट रूप से नजर आने लगा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ठंडी हवाओं के साथ कंपकंपाने वाली ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

तापमान में गिरावट के साथ सुबह और रात के समय सर्द हवाओं का प्रभाव अधिक महसूस किया जा रहा है। मौसम में आए इस बदलाव का सकारात्मक असर वायु गुणवत्ता पर भी पड़ा है और एनसीआर के कई क्षेत्रों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में सुधार देखने को मिला है।

हालिया आंकड़ों के अनुसार गाजियाबाद के विभिन्न इलाकों में एक्यूआई ऑरेंज जोन में दर्ज किया गया है। इंदिरापुरम में एक्यूआई 153 रहा, जो संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में आता है। वहीं, लोनी में स्थिति थोड़ी खराब रही, जहां एक्यूआई 280 दर्ज किया गया। संजय नगर गाजियाबाद में एक्यूआई 205 रहा, जबकि वसुंधरा में यह 287 तक पहुंच गया। इससे यह साफ है कि गाजियाबाद के कुछ इलाकों में प्रदूषण अब भी मध्यम से खराब श्रेणी में बना हुआ है।

नोएडा की स्थिति की बात करें तो सेक्टर-125 में एक्यूआई 219, सेक्टर-62 में 164, सेक्टर-1 में 234 और सेक्टर-116 में 218 दर्ज किया गया है। इन आंकड़ों के अनुसार नोएडा के अधिकांश क्षेत्र ऑरेंज जोन में हैं, जहां संवेदनशील लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। दिल्ली के कई स्थानों पर भी वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया है, हालांकि कुछ स्थानों पर प्रदूषण अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है।

अलीपुर में एक्यूआई 217, आनंद विहार में 288, अशोक विहार में 251 दर्ज किया गया। वहीं, आया नगर और बवाना में एक्यूआई 152 रहा, जो अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति को दर्शाता है। बुराड़ी क्रॉसिंग में एक्यूआई 208, चांदनी चौक में 280, सीआरआरआई मथुरा रोड पर 188, डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 266 और डीटीयू क्षेत्र में एक्यूआई 246 दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 जनवरी को एनसीआर में सुबह के समय घने कोहरे का अनुमान है। 3 जनवरी को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि 4 जनवरी को तापमान 19 और 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 5 जनवरी को कोहरा हल्का से मध्यम रहने की संभावना है और तापमान 19 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

तेज हवाओं के कारण एक्यूआई में सुधार के चलते ग्रैप-3 की पाबंदियां हटा दी गई हैं। इसके बाद दिल्ली में वाहनों के प्रवेश, निर्माण गतिविधियों और अन्य प्रतिबंधों में राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम का मिजाज बदलते ही प्रदूषण फिर बढ़ सकता है, ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

मौसम में बदलाव प्रदूषण को फिर बढ़ा सकता है। लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
RashtraPress
16 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार क्यों हुआ है?
बर्फबारी और तेज हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है।
क्या एनसीआर में ठंड बढ़ने की संभावना है?
हां, बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ने की संभावना है।
क्या लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है?
हां, प्रदूषण के बढ़ने की संभावना के कारण सावधानी बरतनी चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले