26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नीमच में 348 परिवारों का ‘घर‘ का सपना पूरा हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नीमच में 348 परिवारों का ‘घर‘ का सपना पूरा हुआ?

सारांश

मध्य प्रदेश के नीमच में 348 परिवारों को उनके सपनों के घरों की चाबी मिली। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे खुशी की बात बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लाखों लोगों को घर बनाकर दिए हैं। यह दिवाली उनके लिए खास बन गई है।

मुख्य बातें

348 परिवारों को घर मिला मुख्यमंत्री का सपना पूरा होने की बात प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिवाली का खास महत्व समग्र विकास की दिशा में कदम

भोपाल, 18 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश के नीमच जिले के लगभग 348 परिवारों के लिए खुशियों का एक नया अध्याय शुरू हुआ है, क्योंकि इन्हें अपने सपनों के घर की चाबी मिली है। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इन परिवारों को गृह प्रवेश कराते हुए कहा कि अपना घर हर किसी का सपना होता है। अपने घर की खुशी सबसे अनमोल होती है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 4 करोड़ से अधिक लोगों को मकान मुहैया कराया है। प्रधानमंत्री का खुद का कोई घर नहीं है, लेकिन उन्होंने सभी नागरिकों को मकान देने का लक्ष्य रखा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि आज नीमच के 348 परिवार अपने वर्षों पुराने सपने को साकार होते देख रहे हैं। यह दिवाली उनके जीवन की सबसे शानदार दीपावली बनकर आई है, क्योंकि इस बार सभी अपने घर में दिवाली मनाएंगे।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मानना है कि जब गरीब का घर रोशन होता है, तभी देश में सच्ची दीपावली होती है। आज मध्य प्रदेश इसी दिशा में प्रगति कर रहा है। लक्ष्मी-गणेश की कृपा से मध्य प्रदेश जन-कल्याण और विकास की दिवाली मना रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी नीयत स्पष्ट है, हमारी नीतियां गरीबों को सशक्त करने के लिए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाभार्थियों को केवल छत नहीं, बल्कि स्वाभिमान और सुरक्षा भी मिली है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत हम 10 लाख आवास बनाएंगे। हम इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। पीएम आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश ने बेस्ट परफार्मिंग स्टेट अवॉर्ड में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। नीमच हमेशा इस मामले में अग्रणी रहा है।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि यहाँ चमचमाती सड़कें, व्यवस्थित नालियां, ओवरहेड टैंक और सीवरेज पंपिंग स्टेशन की व्यवस्था की गई है। स्ट्रीट लाइट, सुरक्षा के लिए गेट और बाउंड्री वॉल का निर्माण किया गया है। बच्चों के खेलने के लिए पार्क की स्थापना की गई है। यहां हेल्थ केयर सेंटर, बस स्टॉप और अग्निशामक सुविधा भी मौजूद है। स्कूल बनाने के लिए भूमि भी आरक्षित की गई है। इस प्रकार हर जरूरत का पूरा ध्यान रखा गया है। यह समग्र परियोजना एक सच्चे मायनों में सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य की नींव रखती है।

संपादकीय दृष्टिकोण

निश्चित रूप से एक सकारात्मक कदम है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नीमच में कितने परिवारों को घर मिला?
नीमच में 348 परिवारों को अपने सपनों के घरों की चाबी मिली है।
मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि अपना घर हर किसी का सपना होता है और यह दिवाली उन परिवारों के लिए खास है।
प्रधानमंत्री आवास योजना का क्या महत्व है?
प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों को स्वाभिमान और सुरक्षा प्रदान करती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले