10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नेताओं ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नेताओं ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी?

सारांश

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने उनकी महानता और विचारों को याद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित कई प्रमुख नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अटल जी के योगदान और उनके विचारों पर चर्चा की गई।

मुख्य बातें

अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण है।
श्रद्धांजलि सभा में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति शामिल हुए।
उनके विचार आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं।

नई दिल्ली, 16 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई प्रमुख नेताओं ने ‘सदैव अटल’ स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे हर वर्ष वाजपेयी के जन्मदिन और पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हैं। रिजिजू इस अवसर पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रार्थना सभा में शामिल हुए।

भाजपा दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एक महान व्यक्तित्व थे। उनके विचार और भाषण आज भी हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। अटल जी हमेशा अपने विचारों के माध्यम से जीवित रहेंगे।"

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "अटल जी सिर्फ हमारे नेता नहीं, बल्कि हमारे मार्गदर्शक हैं और एक दूरदर्शी व्यक्तित्व थे। आज हम उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। हम संकल्प लेते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो संकल्प लिया है, उसे हम अटल जी की शिक्षाओं के अनुसार पूरा करेंगे।"

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, "आज अटल जी को याद करने का दिन है। उनकी अपार सेवाओं के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उनके जैसे नेता विरले ही होते हैं। पूरा देश उन्हें याद करता है।"

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “जनप्रिय राजनेता, भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष, पूर्व प्रधानमंत्री और हमारे प्रेरणा स्रोत 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करती हूं। अटल जी की सुशासन केंद्रित नीतियों ने देश के विकास को एक नया दिशा दी है।"

सीएम ने आगे कहा, "भारतीय राजनीति में नैतिकता, साहस और सच्चे नेतृत्व का परिचय देते हुए अटल जी ने भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया। उनका आदर्श जीवन हमें समाज और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान क्या था?
अटल बिहारी वाजपेयी ने भारतीय राजनीति में नैतिकता, साहस और सच्चे नेतृत्व का परिचय दिया।
कौन-कौन से नेता पुण्यतिथि पर उपस्थित थे?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
अटल जी के विचारों का क्या महत्व है?
अटल जी के विचार आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं और भारतीय राजनीति को दिशा प्रदान करते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले