26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने झारखंड के तीन जिलों को 2,460 करोड़ की राजमार्ग योजनाओं की सौगात दी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने झारखंड के तीन जिलों को 2,460 करोड़ की राजमार्ग योजनाओं की सौगात दी?

सारांश

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने झारखंड के गढ़वा, पलामू और गुमला जिलों में 2,460 करोड़ रुपए की नई राजमार्ग योजनाओं की घोषणा की। ये परियोजनाएं न केवल स्थानीय विकास को बढ़ावा देंगी, बल्कि क्षेत्र की समृद्धि में भी योगदान करेंगी। जानें इन योजनाओं के बारे में विस्तार से।

मुख्य बातें

2,460 करोड़ रुपए की लागत वाली नई राजमार्ग परियोजनाएं झारखंड में शुरू होंगी।
सड़क निर्माण से क्षेत्रीय विकास में तेजी आएगी।
किसानों और स्थानीय व्यापारियों को लाभ होगा।
केंद्र सरकार का ध्यान सड़क परिवहन पर है।
निर्माण में निकाली गई मिट्टी का उपयोग तालाब निर्माण में होगा।

गढ़वा, 3 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को झारखंड के गढ़वा, पलामू और गुमला जिलों को 2,460 करोड़ रुपए की लागत वाली दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात दी।

उन्होंने गढ़वा जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एनएचएआई की ओर से पलामू के शंखा से गढ़वा के खजूरी तक 1,129 करोड़ की लागत से बनाई गई फोरलेन सड़क आम जनता को समर्पित की। इसके अलावा छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा से गुमला शहर के बीच 32 किलोमीटर लंबी 1,330 करोड़ की लागत से बनने वाली फोर लेन सड़क परियोजना का शिलान्यास किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि झारखंड की समृद्धि और तरक्की की परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार कभी पैसे की कमी नहीं होने देगी।

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार सड़कों के विकास के लिए जितनी भी परियोजनाओं के प्रस्ताव लाएगी, उन्हें मंजूरी देने में देर नहीं होगी।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम, चतरा के सांसद कालीचरण सिंह और गढ़वा के विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी की मांग पर तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं को स्वीकृत करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि इन जनप्रतिनिधियों की मांग पर झारखंड के गढ़वा से छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर तक 400 करोड़ और बिहार के औरंगाबाद से झारखंड के डालटनगंज के बीच 670 करोड़ की लागत वाली फोर लेन सड़क को आज ही मंजूरी दी जा रही है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनका इतिहास है कि वे ऐसी एक भी घोषणा नहीं करते, जो पूरी न हो सके। देश-राज्य की तरक्की में सड़कों के महत्व को रेखांकित करते हुए केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि उन्होंने अपने मंत्रालय में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी के उस कथन को मोटे अक्षरों में अंकित करवा रखा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘हमारे देश की सड़कें अच्छी हैं तो इसकी वजह यह नहीं कि अमेरिका अमीर है, बल्कि अमेरिका इसलिए अमीर है क्योंकि इस देश की सड़कें अच्छी हैं।’

उन्होंने राज्य सरकार को सुझाव दिया कि एनएचएआई की ओर से फोर लोन सड़कों के निर्माण के क्रम में निकाली गई मिट्टी की मदद से विभिन्न इलाकों में तालाबों का निर्माण कराएं। इससे झारखंड का जलस्तर बढ़ेगा और किसान समृद्ध होंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

वे न केवल प्रदेश की आर्थिक स्थिति को सुधारेंगी, बल्कि स्थानीय लोगों के जीवन स्तर को भी ऊंचा उठाएंगी। केंद्र सरकार का ध्यान अब सड़क निर्माण पर है, जिससे राज्य में विकास की गति तेज हो सके।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

झारखंड में नई सड़क परियोजनाएं कब शुरू होंगी?
नई सड़क परियोजनाएं जल्द ही शुरू होंगी, जिसका शिलान्यास हाल ही में किया गया है।
इन परियोजनाओं का लाभ किसे मिलेगा?
इन परियोजनाओं का लाभ स्थानीय निवासियों, किसानों और व्यापारियों को मिलेगा।
कितनी लागत वाली परियोजनाएं हैं?
इन परियोजनाओं की कुल लागत 2,460 करोड़ रुपए है।
राजमार्ग परियोजनाएं किस प्रकार की होंगी?
ये परियोजनाएं चार लेन की सड़कें होंगी, जो यात्रा को और सुगम बनाएंगी।
क्या ये परियोजनाएं समय पर पूरी होंगी?
केंद्रीय मंत्री ने वादा किया है कि सभी घोषणाएं समय पर पूरी की जाएंगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले