31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं?

सारांश

बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए को मिले बहुमत पर लोजपा सांसद शांभवी चौधरी की खुशी, नीतीश कुमार की 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने की बात, और विकास पर जोर देने वाली राजनीति को लेकर उनकी राय। जानें इस चुनावी रुझान के बारे में ज्यादा जानकारी।

मुख्य बातें

नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
एनडीए को विधानसभा चुनावों में बहुमत मिला है।
बिहार की जनता ने विकास की राजनीति को चुना है।
महागठबंधन की विचारधारा को नकारा गया है।
लोजपा सांसद शांभवी चौधरी ने खुशी व्यक्त की है।

नई दिल्ली, 14 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर आए रुझानों में एनडीए को प्राप्त बहुमत पर लोजपा (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने अपनी खुशी व्यक्त की।

शांभवी चौधरी ने कहा कि हमें इस प्रकार के जनादेश की उम्मीद थी, और अब जनता ने हमें विकास करने के लिए फिर से आशीर्वाद दिया है। हम बिहार की जनता का दिल से धन्यवाद करते हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। राष्ट्र प्रेस से बातचीत में लोजपा (रामविलास) सांसद ने कहा कि हमने हमेशा कहा है कि बिहार में विकास की राजनीति, बदलाव की राजनीति से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। बिहार की जनता इसे पहचानती है और जानती है कि महागठबंधन की विचारधारा विकास से दूर है, जो केवल जंगलराज, अराजकता और जाति-धर्म पर आधारित है। बिहार के मतदाताओं ने महागठबंधन को पहले ही नकार दिया था, फिर भी इसके नेता पुराने ढर्रे पर ही अड़े हुए हैं।

विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान हमने देखा कि पीएम मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की लोकप्रियता कितनी है। लोकसभा चुनाव के बाद हमने कहा था कि विधानसभा चुनाव में एनडीए भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगा। जनता के बीच में एनडीए के नेता सेवा करते रहे हैं, जबकि महागठबंधन के लोग चुनाव के समय ही जागते हैं। विकास के लिए जनता ने जनादेश दिया है, जाति धर्म को पीछे छोड़कर विकास को बिहार की जनता ने चुना है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।

बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि पहले चरण के चुनाव से पहले हमारे बयानों को देखें, तो हमें दो-तिहाई से अधिक बहुमत मिलने की उम्मीद थी। अगर हम 170 सीटें पार कर गए, तो हमें जो जनादेश मिला है, वह पूरी तरह से उसी उम्मीद के अनुरूप है।

संपादकीय दृष्टिकोण

लोग अब स्थिरता और विकास की ओर बढ़ रहे हैं। यह एक महत्वपूर्ण मोड़ है जो बिहार के भविष्य को आकार देगा।
RashtraPress
31 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नीतीश कुमार कितनी बार मुख्यमंत्री बने हैं?
नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
शांभवी चौधरी ने किस पार्टी का प्रतिनिधित्व किया?
शांभवी चौधरी लोजपा (रामविलास) की सांसद हैं।
बिहार में एनडीए को कितनी सीटें मिलीं?
बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर एनडीए को बहुमत मिला।
महागठबंधन के खिलाफ क्या कहा गया?
महागठबंधन की विचारधारा विकास से दूर है और जंगलराज पर आधारित है।
अशोक चौधरी ने क्या कहा?
अशोक चौधरी ने दो-तिहाई बहुमत की उम्मीद जताई थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले