10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या वीवीआईपी दौरे के चलते नोएडा में यातायात डायवर्जन होगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या वीवीआईपी दौरे के चलते नोएडा में यातायात डायवर्जन होगा?

सारांश

नोएडा के फेस 2 क्षेत्र में 30 अगस्त 2025 को होने वाले वीवीआईपी दौरे के चलते यातायात डायवर्जन की योजना बनाई गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक कदम उठाए हैं।

मुख्य बातें

वीवीआईपी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात डायवर्जन लागू होगा।
मुख्य मार्गों पर अस्थायी आधार पर वाहनों का आवागमन रोका जाएगा।
आपातकालीन सेवाएं बिना विलंब के काम करेंगी।
जनता को धैर्य बनाए रखने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

नोएडा, 29 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अंतर्गत आने वाले नोएडा और सेंट्रल नोएडा क्षेत्र में 30 अगस्त 2025 को होने वाले वीवीआईपी दौरे के कारण यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है। शनिवार को नोएडा के फेस 2 इलाके में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन होगा।

पुलिस द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का आवागमन अस्थायी रूप से रोका या डायवर्ट किया जाएगा। यातायात पुलिस ने बताया कि जिन मार्गों पर डायवर्जन और विनियमन लागू रहेगा, उनमें प्रमुख रूप से चिल्ला बॉर्डर/डीएनडी, फिल्म सिटी, महामाया फ्लाईओवर, सेक्टर-93 (नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे), एनएसईजेड (डीएससी मार्ग), फेस-2, सेक्टर-81, मॉडल टाउन सेक्टर-62 से सेक्टर-60 अंडरपास और एलिवेटेड रोड से फिल्म सिटी फ्लाईओवर तक का इलाका शामिल है।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था केवल कुछ समय के लिए होगी और इसका मुख्य उद्देश्य वीवीआईपी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। आम जनता को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।

पुलिस ने साथ ही यह भी कहा कि आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस वाहनों को बिना किसी विलंब के उनके गंतव्य तक पहुंचने दिया जाएगा। यातायात विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान धैर्य बनाए रखें और अनावश्यक रूप से प्रभावित मार्गों पर जाने से बचें। यदि किसी को यातायात संबंधी समस्या या आपात स्थिति का सामना करना पड़ता है तो वह तुरंत यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकता है।

गौरतलब है कि नोएडा के फेस-2 इलाके में शनिवार के दिन केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच रहे हैं। यहां पर एक ड्रोन बनाने वाली कंपनी का दौरा करेंगे, जिसके लिहाज से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी करने में पुलिस कमिश्नरेट जुटा हुआ है।

संपादकीय दृष्टिकोण

सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। हमें उम्मीद है कि प्रशासन द्वारा उठाए गए कदम आम जनता की असुविधा को कम करेंगे और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वीवीआईपी दौरे के चलते यातायात डायवर्जन कब लागू होगा?
यातायात डायवर्जन 30 अगस्त 2025 को लागू होगा।
डायवर्जन के दौरान किस-किस मार्ग पर प्रतिबंध लगेगा?
चिल्ला बॉर्डर/डीएनडी, फिल्म सिटी, महामाया फ्लाईओवर, सेक्टर-93, एनएसईजेड, फेस-2 जैसे मार्ग प्रभावित होंगे।
क्या आपातकालीन सेवाओं को अनुमति मिलेगी?
हाँ, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस वाहनों को बिना विलंब के उनकी मंजिल तक पहुंचने दिया जाएगा।
यदि मुझे कोई समस्या होती है, तो किससे संपर्क करूँ?
आप यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं।
क्या आम जनता के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होंगे?
हाँ, आम जनता को वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले