ओडिशा के गवर्नर और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी से की महत्वपूर्ण भेंट

Click to start listening
ओडिशा के गवर्नर और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी से की महत्वपूर्ण भेंट

सारांश

नई दिल्ली में ओडिशा के गवर्नर डॉ. हरि बाबू कंभमपति और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान राज्य के विकास कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। जानिए इस मुलाकात का महत्व।

Key Takeaways

  • ओडिशा के गवर्नर ने पीएम मोदी को विकास कार्यक्रमों की जानकारी दी।
  • मध्य प्रदेश के सीएम ने किसानों के कल्याण पर चर्चा की।
  • कटक के अस्पताल में आग की घटना पर शोक व्यक्त किया गया।
  • पीएम मोदी और राज्य नेताओं के बीच संवादात्मक पहलें महत्वपूर्ण हैं।
  • विकसित ओडिशा और विकसित भारत का दृष्टिकोण साझा किया गया।

नई दिल्ली, 16 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। ओडिशा के गवर्नर डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की हैं।

पीएम मोदी से भेंट के बाद ओडिशा के गवर्नर कंभमपति ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को ओडिशा में चल रहे विकास कार्यक्रमों, विभिन्न क्षेत्रों में हो रही निरंतर प्रगति के प्रयासों की जानकारी दी।

मुलाकात के बाद, डॉ. कंभमपति ने सोशल मीडिया पर लिखा, ''आज मुझे नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का अवसर मिला। मैंने उन्हें ओडिशा में विकास कार्यक्रमों, विभिन्न क्षेत्रों में हो रही प्रगति और विकसित ओडिशा एवं विकसित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप राज्य के विकास में तेजी लाने के प्रयासों के बारे में बताया।''

इससे पूर्व, ओडिशा के गवर्नर ने कटक स्थित एक अस्पताल में लगी आग में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, ''कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर आईसीयू में हुई भीषण अग्निकांड से मैं अत्यंत स्तब्ध हूं। मरीजों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है और उनका इलाज जारी है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं और मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।''

इसके अलावा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इसकी जानकारी उन्होंने स्वयं दी है। सीएम यादव ने पीएम मोदी के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज नई दिल्ली में भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।''

उन्होंने आगे कहा कि इस मौके पर प्रधानमंत्री जी को प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रमों, गतिविधियों एवं राज्य की प्रगति के बारे में बताया गया।

पीएम मोदी के अलावा, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी मुलाकात की।

Point of View

वहीं मध्य प्रदेश के सीएम ने किसानों के कल्याण के कार्यक्रमों को साझा किया। यह संवादात्मक पहलें भविष्य में समग्र विकास को गति प्रदान करेंगी।
NationPress
16/03/2026

Frequently Asked Questions

ओडिशा के गवर्नर ने पीएम मोदी से किस विषय पर चर्चा की?
ओडिशा के गवर्नर ने पीएम मोदी को राज्य में चल रहे विकास कार्यक्रमों और निरंतर प्रगति के प्रयासों के बारे में जानकारी दी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी से क्या बताया?
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीएम मोदी को प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रमों और गतिविधियों के बारे में अवगत कराया।
कटक के अस्पताल में आग लगने की घटना पर गवर्नर का क्या कहना था?
गवर्नर ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह इससे स्तब्ध हैं और प्रभावित लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
Nation Press