क्या स्वतंत्र भारत में 'लिंचिस्तान' का कोई स्थान है? : केसी त्यागी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या स्वतंत्र भारत में 'लिंचिस्तान' का कोई स्थान है? : केसी त्यागी

सारांश

ओडिशा में बंगाली मुस्लिम प्रवासी मजदूर की हत्या ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी ने 'लिंचिस्तान' शब्द का इस्तेमाल किया। इस पर केसी त्यागी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जानिए इस मामले पर उनके विचार क्या हैं।

मुख्य बातें

ओडिशा में एक प्रवासी मजदूर की हत्या पर विवाद बढ़ रहा है।
महबूबा मुफ्ती की बेटी ने 'लिंचिस्तान' शब्द का जिक्र किया।
केसी त्यागी ने मॉब लिंचिंग की निंदा की।
हिंदू देवी-देवताओं के अपमान पर भी चिंता व्यक्त की गई।
भारत में परिवार नियोजन के महत्व पर भी बल दिया गया।

नई दिल्ली, 27 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। ओडिशा में एक बंगाली मुस्लिम प्रवासी मजदूर की हत्या के मामले में विवाद गहरा रहा है। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने 'लिंचिस्तान' शब्द का उपयोग किया। इस पर जनता दल (यूनाइटेड) के नेता केसी त्यागी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

इल्तिजा मुफ्ती ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "न भारत, न हिंदुस्तान, तेरा नाम लिंचिस्तान है।" कांग्रेस नेता केसी त्यागी ने राष्ट्र प्रेस से बात करते हुए मॉब लिंचिंग की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, "इस तरह की हिंसात्मक भीड़ में जो हत्याएं हो रही हैं, वो पहले भी हुई हैं। स्वतंत्र भारत में इसका कोई स्थान नहीं है, मैं इसकी निंदा करता हूं।"

केसी त्यागी ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के पीएम मोदी से संबंधित हालिया 'एक्स' पोस्ट पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "आडवाणी जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक रहे हैं। वह एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के बड़े नेता रहे हैं। उनके सानिध्य में बैठना सौभाग्य की बात है।"

उन्होंने कहा, "जिस तरह की घटना थाईलैंड और कंबोडिया के बीच में हुई है, वह चिंताजनक है। हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ जो अपमानजनक कार्रवाई की जा रही है, मैं उसकी निंदा करता हूं।"

केसी त्यागी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के परिवार में कम से कम तीन बच्चों वाले बयान पर असहमति जताई। उन्होंने कहा, भारत परिवार नियोजन के संकल्प के साथ है। डब्ल्यूएचओ ने भी चेतावनी दी है कि बढ़ती आबादी भूख के कगार पर पहुंचा देगी।

बता दें कि इससे पहले दिग्विजय सिंह ने 'एक्स' पर एक पुरानी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, "मुझे यह चित्र मिला। बहुत ही प्रभावशाली है। किस प्रकार आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) का जमीनी स्वयंसेवक सेवक व जनसंघ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कार्यकर्ता नेताओं के चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री व देश का प्रधानमंत्री बना। यह संगठन की शक्ति है। जय सिया राम।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या ओडिशा में हुई हत्या का यह मामला नया है?
नहीं, यह घटनाएँ पहले भी होती रही हैं, लेकिन इस बार यह विशेष रूप से ध्यान आकर्षित कर रही है।
केसी त्यागी का इस मामले पर क्या कहना है?
उन्होंने इस प्रकार की हिंसा की कड़ी निंदा की है और इसे स्वतंत्र भारत में अस्वीकार्य बताया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले