3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सांसद नरेश बंसल ने महबूबा मुफ्ती पर सही जवाब दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सांसद नरेश बंसल ने महबूबा मुफ्ती पर सही जवाब दिया?

सारांश

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने महबूबा मुफ्ती के 'लिंचिस्तान' बयान पर जोरदार पलटवार किया। उन्होंने भारत को विश्व के सबसे सुरक्षित स्थानों में से एक बताया। क्या यह बयान सही है? जानिए नरेश बंसल का क्या कहना है!

मुख्य बातें

भारत एक सुरक्षित स्थान है।
महबूबा मुफ्ती के बयान पर पलटवार किया गया।
कश्मीर में स्थिति नियंत्रण में है।
राजनीतिक बयानों का महत्व है।
सरकार जीरो टॉलरेंस नीति अपना रही है।

नई दिल्ली, 29 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के ‘लिंचिस्तान’ संबंधी बयान पर भाजपा सांसद नरेश बंसल ने तीखा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के सबसे सुरक्षित स्थानों में से एक है।

नई दिल्ली में राष्ट्र प्रेस से बातचीत करते हुए भाजपा सांसद ने बताया कि कश्मीर में सांप्रदायिक सद्भाव का दौर आर्टिकल 370 खत्म होने के बाद प्रारंभ हुआ। उन्होंने पुरानी स्थिति को याद करते हुए कहा कि उस समय सेना का अपमान होता था, पत्थरबाजी होती थी और आतंकवाद का बोलबाला था। लेकिन अब स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में है और ऐसी घटनाएं बहुत कम हो गई हैं। यहां पर कोई लिंचिंग नहीं होती।

पाकिस्तान द्वारा यह आरोप लगाना कि भारत ने नूर खान एयरबेस पर हमला किया, पर भाजपा सांसद ने कहा कि राहुल गांधी को सबक सीखना चाहिए। उन्हें यह मानने में दिक्कत होती है कि सरकार और सेना की बातें सही हैं। अब सभी विपक्षी नेताओं को माफी मांगनी चाहिए। यदि वहां के नेता इस तरह के बयान दे रहे हैं तो उन्हें देश और सेना से माफी मांगनी चाहिए।

संघ प्रमुख मोहन भागवत के हिंदू राष्ट्र संबंधी बयान पर भाजपा सांसद ने कहा कि उन्होंने जो कहा है, वह पूरी तरह से सही है। भारत एक सनातन राष्ट्र है, एक हिंदू राष्ट्र है। संविधान बनने से पहले भी परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के अनुसार यह एक हिंदू राष्ट्र रहा है।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर नरेश बंसल ने कहा कि यह अत्यधिक निंदनीय है। विपक्षी नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि किसी का भी बयान नहीं आया है।

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर द्वारा संघ की तुलना अलकायदा से करने पर, भाजपा सांसद ने कहा कि संघ एक देशभक्त युवकों का संगठन है। कोई भी ऐसी घटना नहीं बता सकता जहां संघ ने हिंसा का सहारा लिया हो। संघ के बारे में बोलने से पहले उन्हें इसकी सच्चाई समझ लेनी चाहिए।

ममता बनर्जी के दुर्गा मंडप बनाने पर भाजपा सांसद ने कहा कि दोनों तरफ से तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है। हम तुष्टिकरण में नहीं फंसते, बल्कि संतोषजनक का समर्थन करते हैं। हुमायूं कबीर तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं।

देहरादून में छात्र की हत्या के मामले पर भाजपा सांसद ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है। उत्तराखंड का देहरादून शिक्षा का एक बड़ा केंद्र है। देश-विदेश से छात्र यहां आते हैं। ऐसी घटनाएं शर्मनाक हैं। सरकार संवेदनशील है और आपराधिक घटनाओं के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई कर रही है। सभी आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह महत्वपूर्ण है कि हम राजनीतिक बयानों का निष्पक्ष विश्लेषण करें। नरेश बंसल का यह बयान राजनीतिक संदर्भ में काफी महत्वपूर्ण है, और हमें इसे सही दृष्टिकोण से देखना चाहिए।
RashtraPress
3 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महबूबा मुफ्ती ने क्या कहा था?
महबूबा मुफ्ती ने भारत को 'लिंचिस्तान' कहा था।
भाजपा सांसद नरेश बंसल का क्या कहना है?
नरेश बंसल ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे सुरक्षित स्थानों में से एक है।
क्या भारत में लिंचिंग होती है?
नरेश बंसल के अनुसार, भारत में कोई लिंचिंग नहीं होती।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 1 साल पहले