8 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार के अस्पताल में चंदन मिश्रा को बदमाशों ने मारा गोली?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार के अस्पताल में चंदन मिश्रा को बदमाशों ने मारा गोली?

सारांश

पटना में चंदन मिश्रा की हत्या की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। जानें इस मामले की पूरी कहानी और पुलिस की जांच की दिशा।

मुख्य बातें

चंदन मिश्रा की हत्या बिहार की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करती है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की है।
अस्पताल में सुरक्षा जांच पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

पटना, 17 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में भर्ती चंदन मिश्रा को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के मामले में सजा काट रहे चंदन मिश्रा की तबीयत खराब होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसकी जानकारी मिलते ही उसके विरोधी गुट ने उस पर गोली चला दी। पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने इस घटना की पुष्टि की है।

पटना एसएसपी ने बताया कि बक्सर का कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा कई हत्याओं के मामले में आरोपी था और एक केस में उसे सजा भी मिल चुकी थी। वह बहुत खतरनाक अपराधी है, इसी वजह से कुछ दिन पहले उसे बक्सर से भागलपुर जेल भेजा गया था। इस दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि चंदन मिश्रा पर शायद उनके विरोधियों ने गोली चलाई है। चंदन को कुछ गोलियां लगी हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। शूटर की तस्वीरें मिल गई हैं और अब उसकी पहचान की जा रही है। बक्सर पुलिस की मदद से शूटर को जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।

एसएसपी से जब पूछा गया कि चंदन मिश्रा को कितनी गोलियां लगी हैं, तो उन्होंने कहा कि यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा, लेकिन इतना तय है कि उन्हें कई गोलियां मारी गई हैं। उन्होंने बताया कि घटना की सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है, जिससे पता चल रहा है कि दो लोग बाइक से आए थे और उन्होंने चंदन मिश्रा पर गोलियां चलाईं।

एसएसपी ने आगे बताया कि अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार से पूछताछ की जा रही है कि उसने बिना जांच किए अपराधियों को अस्पताल में कैसे घुसने दिया। इस घटना से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चंदन मिश्रा को गोली क्यों मारी गई?
चंदन मिश्रा को उनके विरोधियों ने गोली मारी, जो पूर्व में कई हत्याओं में आरोपी है।
पुलिस इस मामले की जांच कैसे कर रही है?
पुलिस शूटर की पहचान करने के लिए तस्वीरों की जांच कर रही है और बक्सर पुलिस से सहायता ले रही है।
अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल क्यों उठे?
अपराधियों के अस्पताल में बिना जांच के घुसने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले