30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दिग्विजय सिंह और अखिलेश प्रसाद सिंह ने लालू यादव से पटना में मुलाकात की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दिग्विजय सिंह और अखिलेश प्रसाद सिंह ने लालू यादव से पटना में मुलाकात की?

सारांश

पटना में दिग्विजय सिंह और अखिलेश प्रसाद सिंह की लालू यादव से मुलाकात ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। क्या यह वोटर अधिकार यात्रा में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी? जानें इस यात्रा की सफलता और नेताओं के विचार।

मुख्य बातें

वोटर अधिकार यात्रा का समर्थन बढ़ रहा है।
दिग्विजय सिंह और अखिलेश प्रसाद सिंह की लालू यादव से मुलाकात महत्वपूर्ण है।
राजनीतिक गठबंधन की मजबूती का संकेत।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आलोचना।
पवन खेड़ा की महत्वपूर्ण टिप्पणी।

पटना, 31 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा सोमवार को समाप्त होने वाली है। इस दौरान बिहार की राजधानी पटना में इंडिया गठबंधन के नेताओं का आना-जाना जारी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और अखिलेश प्रसाद सिंह पटना पहुंचे और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से उनके निवास पर भेंट की।

लालू यादव से भेंट के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राष्ट्र प्रेस से कहा, "मुझे लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए आना ही था, क्योंकि वह हमेशा हम सबके लिए मेहरबान रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिला और यह यात्रा अत्यंत सफल रही।

कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, "हम नियमित रूप से एक-दूसरे से मिलते रहते हैं। लालू यादव हम सभी के नेता और अभिभावक हैं।"

उन्होंने वोटर अधिकार यात्रा के संदर्भ में कहा कि इस यात्रा में जनता का बड़ी मात्रा में समर्थन रहा है।

वहीं, राजद नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री धोखा दे रहे हैं। उनके पास कोई विजन नहीं है।"

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें प्रधानमंत्री ने स्वदेशी को अपनाने पर जोर दिया था।

पवन खेड़ा ने राष्ट्र प्रेस से कहा, "पहले तो आपने एमएसएमई सेक्टर को बर्बाद कर दिया, फिर आप कहते हैं कि देश में बनी चीजें उपयोग करें। जब आपने देश में उत्पादन बंद कर दिया, तो हम कैसे उपयोग करें?"

चुनाव आयोग के बारे में उन्होंने कहा, "वे कह रहे हैं कि हमने कोई शिकायत दर्ज नहीं की, लेकिन हमने उन्हें 89 लाख शिकायतें सौंपी हैं।"

ज्ञात हो कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' निकाली गई है, जो 1 सितंबर को पटना में समाप्त हो रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह मुलाकात बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण है। दिग्विजय सिंह और अखिलेश प्रसाद सिंह का लालू यादव से मिलना न केवल गठबंधन को मजबूत करता है, बल्कि यह वोटरों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए एक सकारात्मक संकेत भी है। इस प्रकार की बैठकें विचारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देती हैं और यह दर्शाती हैं कि विभिन्न राजनीतिक दल एकजुट हो सकते हैं।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वोटर अधिकार यात्रा क्या है?
यह एक अभियान है जो मतदाता अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने और लोगों को उनके अधिकारों के प्रति सचेत करने के लिए चलाया जा रहा है।
लालू यादव का इस मुलाकात में क्या महत्व है?
लालू यादव बिहार के एक प्रमुख नेता हैं और इस मुलाकात से उनकी राजनीतिक स्थिति को और मजबूती मिलती है।
क्या इस यात्रा से चुनाव में कोई प्रभाव पड़ेगा?
इस यात्रा का उद्देश्य मतदाताओं को सक्रिय करना है, जो चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले