30 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कमल से मौलश्री तक, सेहत को दुरुस्त रखने के लिए फूलों से बनी चाय है लाभदायक?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कमल से मौलश्री तक, सेहत को दुरुस्त रखने के लिए फूलों से बनी चाय है लाभदायक?

सारांश

फूलों से बनी चाय न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। जानें कैसे कमल से लेकर मौलश्री तक के फूलों की चाय आपके जीवन में ताजगी और ऊर्जा ला सकती है।

मुख्य बातें

फूलों की चाय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है।
इनमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं।
फूलों की चाय तनाव को कम करती है।
कमल, गुड़हल और मौलश्री जैसे फूलों से चाय बनाना आसान है।
नियमित सेवन से एनर्जी और ताजगी बनी रहती है।

नई दिल्ली, 30 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। सनातन धर्म में फूलों का एक विशेष स्थान है। ये न केवल पूजा और श्रृंगार में महत्वपूर्ण होते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत मूल्यवान हैं। आयुर्वेद में फूलों को औषधीय गुणों का खजाना माना जाता है। फूलों से बनी हर्बल चाय न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि यह शरीर और मन को भी तरोताजा रखती है। इनमें उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं, तनाव को कम करते हैं, और पूरे दिन में ताजगी और एनर्जी बनाए रखते हैं।

कमल, गुड़हल, पारिजात, बनफशा, कृष्णकमल, विष्णुकांता, सूरजमुखी, और गुलाब जैसे कई फूल हैं, जिनसे बनी चाय स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होती है।

मौलश्री की चाय: मौलश्री के फूलों में औषधीय गुण होते हैं, जो कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं से राहत देते हैं। मौलश्री की चाय भी उतनी ही फायदेमंद है। यह त्वचा संबंधी समस्याओं जैसे खुजली और संक्रमण में लाभकारी होती है। बुखार या पुरानी खांसी में भी इसका सेवन लाभ देता है।

कमल की चाय: यह चाय शांतिदायक होती है और बुखार, प्यास, त्वचा रोग, जलन और दस्त में राहत देती है। यह मन को शांति देती है और नींद में सुधार करती है।

गुड़हल (हिबिस्कस) की चाय: यह चाय विटामिन सी से भरपूर होती है, जो ब्लड प्रेशर को कम करती है, हृदय स्वास्थ्य को सुधारती है और इम्यूनिटी को बढ़ावा देती है। यह त्वचा को भी निखारती है और वजन को नियंत्रित करने में सहायता करती है।

पारिजात (हरसिंगार) की चाय: यह चाय जोड़ों के दर्द और गठिया में बहुत लाभकारी है। यह सूजन कम करती है, बुखार उतारती है और इम्यूनिटी को मजबूत करती है।

बनफशा की चाय: यह चाय सांस की समस्या, खांसी और त्वचा रोगों में फायदेमंद होती है। इसमें शांति लाने वाले गुण होते हैं।

कृष्णकमल की चाय: तनाव और अनिद्रा में इस चाय का सेवन बेहद लाभकारी है। यह नींद में सुधार करती है और मूड को बेहतर बनाती है।

विष्णुकांता की चाय: यह चाय याददाश्त को बढ़ाती है और दिमाग को शांत रखती है।

सूरजमुखी की चाय: यह बुखार, त्वचा रोग और सूजन में राहत देती है।

गुलाब की चाय: यह मूड को अच्छा रखती है, त्वचा को निखारती है और तनाव को कम करती है।

जैस्मिन की चाय: यह चिंता को दूर करती है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है।

लैवेंडर की चाय: यह आराम के लिए बेहतरीन है।

इन फूलों से चाय बनाना आसान है। गर्म पानी में 1-2 चम्मच सूखे या ताजे फूल डालकर 5-10 मिनट तक भिगोएं, फिर इसे गर्म करें। स्वाद के लिए इसमें शहद और नींबू भी मिलाएं। नियमित सेवन से तन-मन स्वस्थ रहेंगे, ताजगी बनी रहेगी, और एनर्जी लेवल उच्च रहेगा। हालांकि, किसी भी एलर्जी के लिए डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक साबित हो सकता है।
RashtraPress
30 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फूलों से बनी चाय कैसे बनाई जाती है?
फूलों से चाय बनाने के लिए, एक कप गर्म पानी में 1-2 चम्मच सूखे या ताजे फूल डालकर 5-10 मिनट तक भिगोएं, फिर इसे गर्म करें और छानकर पिएं।
क्या फूलों की चाय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है?
हाँ, फूलों की चाय में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल होते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं और तनाव को कम करते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले