8 नवंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पीएम मोदी ने काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को बधाई दी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पीएम मोदी ने काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को बधाई दी?

सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्साह और जोश की सराहना की। यह आयोजन युवाओं को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जानें इस प्रतियोगिता के उद्देश्य और प्रभाव के बारे में।

मुख्य बातें

प्रधानमंत्री मोदी ने काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को बधाई दी।
प्रतियोगिता ने युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया।
कार्यक्रम ने खेल जगत में देश को नई पहचान दिलाने में मदद की।
युवाओं के समग्र विकास का उद्देश्य।
ग्रामीण प्रतिभाओं को उच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा का अवसर।

नई दिल्ली, 21 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवा प्रतिभागियों का जोश और उत्साह वास्तव में अद्भुत था। उन्होंने अपनी क्षमता और कौशल का अद्वितीय प्रदर्शन किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, "काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। इसमें शामिल होने वाले युवा साथियों का जोश और उत्साह देखना प्रेरणादायक था। उन्होंने अपनी क्षमता और कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया।"

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि यह आयोजन खेल जगत में देश को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इस सराहनीय पहल ने युवाओं को एक सशक्त मंच प्रदान किया है, जहां वे अपनी प्रतिभा के बल पर सभी का मन जीत रहे हैं।"

सांसद खेलकूद प्रतियोगिता ने वाराणसी के ग्रामीण और नगरीय खिलाड़ियों को एक ऐसा मंच दिया है, जिससे नई-नई प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का प्रोत्साहन मिलता है। सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से वाराणसी के विभिन्न खेलों के खिलाड़ी अनुशासन और खेल भावना के साथ अपने प्रदर्शन से पूरे भारत में काशी का नाम रोशन करते हैं।

सम्पूर्ण आयु वर्ग के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार की योजना के तहत ब्‍लॉक एवं जनपद स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है तथा विजयी खिलाड़ियों को मंडल और राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने का अवसर दिया जाता है।

इसके अलावा, युवाओं को समाज के प्रति संवेदनशील बनाना, उनका समग्र विकास करना, उन्हें नेतृत्व के गुणों से लैस करना, सामाजिक दायित्वों का बोध कराना और उनमें देश प्रेम एवं राष्ट्रभक्ति की भावना जगाना भी इस प्रतियोगिता का उद्देश्य है। ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा का उच्च स्तरीय प्रदर्शन करने और प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए भारत सरकार द्वारा निर्धारित विधाओं में राज्य स्तरीय युवा उत्सव तथा राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता न केवल युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रही है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। यह आयोजन न सिर्फ खेलों को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि युवा पीढ़ी को एक नई दिशा और अवसर प्रदान कर रहा है।
RashtraPress
8 नवंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का उद्देश्य क्या है?
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना और उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है।
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतियोगिता के बारे में क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों के उत्साह और कौशल की सराहना की और इसे देश को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण बताया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले