पीएम मोदी का पश्चिम बंगाल के मतदाताओं के नाम पत्र: सोनार बंगाल का सपना देखने वाले सभी दुखी

Click to start listening
पीएम मोदी का पश्चिम बंगाल के मतदाताओं के नाम पत्र: सोनार बंगाल का सपना देखने वाले सभी दुखी

सारांश

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के मतदाताओं को पत्र लिखकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग सोनार बंगाल का सपना देख रहे हैं, वे सभी दुखी हैं। राज्य में माताएं और बहनें सुरक्षित नहीं महसूस कर रही हैं।

Key Takeaways

  • पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के मतदाताओं को पत्र लिखा है।
  • उन्होंने सोनार बंगाल के सपने पर चर्चा की।
  • राज्य में माताएं-बहनें सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं।
  • पश्चिम बंगाल के विकास का संकल्प लिया।
  • कई योजनाओं का उल्लेख किया गया है।

नई दिल्ली, 23 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मतदाताओं के लिए एक पत्र लिखा है। पीएम मोदी ने 'एबार भाजपा सरकार' का नारा देते हुए ममता बनर्जी पर तीखे प्रहार किए हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग सोनार बंगाल का सपना देख रहे हैं, वे सभी दुखी हैं। पश्चिम बंगाल में आज माताएं और बहनें सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं।

पत्र में पीएम मोदी ने लिखा, "जय मां काली... अब केवल कुछ ही महीनों में पश्चिम बंगाल का भविष्य तय हो जाएगा। आने वाली पीढ़ी का भविष्य किस दिशा में जाएगा, यह आपके विवेक पर निर्भर करता है। मेरे सोनार बंगाल का सपना देखने वाले हर युवा, वृद्ध और महिला आज पीड़ा में हैं। उनकी पीड़ा से मेरा हृदय भी व्यथित है। इसलिए मैंने एक संकल्प लिया है, पश्चिम बंगाल को विकसित और समृद्ध बनाने का। पिछले 11 वर्षों में देशवासियों के आशीर्वाद से मेरी सरकार ने जनकल्याण और समग्र विकास को सर्वोपरि रखा है। किसानों के कल्याण से लेकर युवाओं के सपनों को साकार करने और मातृशक्ति के सशक्तिकरण तक, हमारी नीतियों के सकारात्मक नतीजे आज सबके सामने हैं।"

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, "राज्य सरकार की असहयोगिता के बावजूद, आज पश्चिम बंगाल के लगभग 5 करोड़ लोग 'जन-धन योजना' के माध्यम से बैंकिंग प्रणाली से जुड़े हैं। 'स्वच्छ भारत अभियान' के तहत राज्य में 85 लाख शौचालयों का निर्माण किया गया है। जब राज्य की सत्ताधारी पार्टी गरीबों का निवाला छीन रही है, तब हमने छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को 2.82 लाख करोड़ रुपये का लोन देकर सहायता दी है। 'अटल पेंशन योजना' के तहत 56 लाख वरिष्ठ नागरिकों को बुढ़ापे में आत्मनिर्भर बनाने का अवसर मिला है। 'उज्ज्वला योजना' के तहत 1 करोड़ से अधिक परिवारों को रसोई गैस दी गई है, जिससे माताएं-बहनें धुएं से मुक्त हो सकें। जो किसान पूरे देश का पेट भरते हैं, आज पश्चिम बंगाल में वही अन्नदाता अपने परिवार का पेट पालने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसी कठिन परिस्थिति में 'किसान सम्मान निधि' के माध्यम से 52 लाख से अधिक किसानों को आर्थिक सहायता देकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना मेरे लिए गर्व की बात है।

नरेंद्र मोदी ने लिखा, "स्वतंत्रता के बाद पश्चिम बंगाल देश की अर्थव्यवस्था की दिशा तय करता था और औद्योगिक विकास में अग्रणी था। लेकिन आज इस गौरवमयी राज्य की स्थिति देखकर मेरा मन व्यथित हो जाता है। पिछले छह दशकों के कुशासन और तुष्टिकरण ने पश्चिम बंगाल को अपूरणीय क्षति पहुंचाई है। एक ओर बेरोजगारी के कारण युवा दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं, तो दूसरी ओर, माताएं और बहनें आज सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं।"

स्वामी विवेकानंद और ऋषि अरविंद ने जिस बंगाल का सपना देखा था, वह आज वोट-बैंक की राजनीति, हिंसा और अराजकता में जकड़ा हुआ है, और यह सभी के लिए अत्यंत पीड़ादायक है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 'आजादी के ललकार' ने पूरे देश को प्रेरित किया था, लेकिन आज उनकी पवित्र भूमि अवैध घुसपैठ और महिलाओं के खिलाफ हिंसा से कलंकित है। कविगुरु रवींद्रनाथ ठाकुर का सोनार बंगाल आज नकली वोटरों की चपेट में है। पश्चिम बंगाल को देखकर पूरा देश चिंतित है।"

उन्होंने कहा, "लेकिन हम कब तक चुपचाप यह सब सहते रहेंगे? अब परिवर्तन अनिवार्य है। देश के कई राज्यों में जीवन स्तर बेहतर हुआ है, गरीबों के चेहरों पर मुस्कान आई है। 'आयुष्मान भारत' से स्वास्थ्य सुरक्षा मिली है, युवाओं को रोजगार मिला है और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। पश्चिम बंगाल भी इस विकास का पूरा हकदार है।"

Point of View

पीएम मोदी का पत्र स्पष्ट रूप से पश्चिम बंगाल की वर्तमान स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है। यह पत्र न केवल राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह राज्य के विकास के लिए एक स्पष्ट दिशा भी प्रदान करता है।
NationPress
27/02/2026

Frequently Asked Questions

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के मतदाताओं को पत्र क्यों लिखा?
पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए बताया कि जो लोग सोनार बंगाल का सपना देख रहे हैं, वे दुखी हैं।
पत्र में किस योजना का उल्लेख किया गया है?
'जन-धन योजना', 'स्वच्छ भारत अभियान', 'उज्ज्वला योजना' आदि का उल्लेख किया गया है।
पश्चिम बंगाल की वर्तमान स्थिति पर पीएम मोदी का क्या कहना है?
पीएम मोदी का कहना है कि पश्चिम बंगाल में माताएं और बहनें सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं और राज्य की स्थिति बहुत गंभीर है।
Nation Press