पीएम मोदी ने राम मनोहर लोहिया की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, गरीबों के सशक्तिकरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को किया याद

Click to start listening
पीएम मोदी ने राम मनोहर लोहिया की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, गरीबों के सशक्तिकरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को किया याद

सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके विचारों और गरीबों तथा वंचितों के प्रति उनके समर्पण को याद किया। लोहिया जी का सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण के प्रति योगदान आज भी प्रेरणादायक है।

Key Takeaways

  • राम मनोहर लोहिया का जीवन और विचार आज भी प्रेरणादायक हैं।
  • उन्होंने गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए कार्य किया।
  • सामाजिक न्याय के लिए उनकी प्रतिबद्धता महत्वपूर्ण रही।
  • प्रधानमंत्री मोदी और अन्य नेताओं ने लोहिया जी को याद किया।
  • लोहिया जी के विचार सामाजिक विकास में मार्गदर्शक हैं।

नई दिल्ली, 23 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 'सप्त क्रांति' के प्रेरक, प्रखर समाजवादी विचारक और स्वतंत्रता सेनानी राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने कहा कि राम मनोहर लोहिया एक महान विचारक और सामाजिक न्याय के अग्रणी प्रवक्ता थे। गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के प्रति उनकी अडिग प्रतिबद्धता आज भी नई पीढ़ियों को प्रेरित करती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा करते हुए लिखा, "राम मनोहर लोहिया जी की जयंती पर उन्हें सम्मान के साथ श्रद्धांजलि। वे एक बहुपरकारी व्यक्तित्व थे, जिन्होंने औपनिवेशिक शासन के खिलाफ जनता को संगठित किया और 1947 के बाद भारत की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे एक अद्वितीय विचारक और सामाजिक न्याय के प्रमुख प्रवक्ता थे। गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के प्रति उनकी अडिग प्रतिबद्धता आज भी नई पीढ़ियों को प्रेरित करती है। लैंगिक समानता और सहभागी शासन पर उनके विचार भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं।"

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उनके समाज में योगदान को याद किया। उन्होंने लिखा, "राम मनोहर लोहिया ने आजादी के आंदोलन से लेकर समाज सुधार और गरीबों, वंचितों के लिए अपने जीवन को समर्पित किया। समानता, शिक्षा और स्वभाषा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें सामाजिक जीवन में आदर्श बना दिया।"

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी लोहिया जी को नमन करते हुए 'एक्स' पर लिखा, "सामाजिक न्याय के प्रतीक डॉ. लोहिया जी ने अपना जीवन वंचितों को सशक्त बनाने और एक सशक्त भारत के निर्माण के लिए समर्पित किया। शिक्षा, सामाजिक समानता और राजनीतिक शुचिता पर आधारित उनके विचार हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।"

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राम मनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, "राष्ट्र की सेवा और समाज के शोषित वर्ग के उत्थान एवं सामाजिक न्याय की दिशा में आपके किए गए कार्य हम सभी को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।"

राम मनोहर लोहिया को याद करते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, "देश में सामाजिक न्याय, समानता और जनकल्याण के लिए उनके विचार और संघर्ष हम सभी के लिए मार्गदर्शक का काम करते हैं।"

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उनके योगदान को याद किया। उन्होंने लिखा, "लोहिया जी ने समानता, सामाजिक न्याय और जनभागीदारी के मूल्यों को जीवनभर जीया और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी एक सशक्त, समावेशी और न्यायपूर्ण भारत के निर्माण में हमारी प्रेरणा बने हुए हैं।"

कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें याद किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राम मनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि दी।

Point of View

NationPress
23/03/2026

Frequently Asked Questions

राम मनोहर लोहिया कौन थे?
राम मनोहर लोहिया एक प्रमुख समाजवादी विचारक, स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक न्याय के प्रवक्ता थे।
पीएम मोदी ने लोहिया जी की जयंती पर क्या कहा?
पीएम मोदी ने लोहिया जी को एक महान विचारक बताते हुए गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद किया।
लोहिया जी के विचार क्या थे?
लोहिया जी के विचार समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के प्रति थे।
कौन-कौन से नेता लोहिया जी को याद कर चुके हैं?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, और कई राज्य के मुख्यमंत्री लोहिया जी को याद कर चुके हैं।
लोहिया जी का योगदान क्या था?
लोहिया जी का योगदान सामाजिक न्याय, समानता और वंचितों के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण था।
Nation Press