16 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

श्यामजी कृष्ण वर्मा की पुण्यतिथि: साहस और हौसले की अद्भुत प्रेरणा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
श्यामजी कृष्ण वर्मा की पुण्यतिथि: साहस और हौसले की अद्भुत प्रेरणा

सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साहस और हौसले के विचार आज भी देशवासियों को प्रेरित करते हैं।

मुख्य बातें

श्यामजी कृष्ण वर्मा का जीवन प्रेरणा का स्रोत है।
उनके आदर्श हर पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
उनके साहस से हम अपने कर्तव्यों का पालन कर सकते हैं।

नई दिल्ली, 30 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पीएम मोदी ने कहा कि उनका जीवन और आदर्श हर पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित करते रहेंगे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पीएम मोदी ने लिखा, "भारत माता के सच्चे सपूत श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। उन्होंने अपने क्रांतिकारी विचारों से आजादी के आंदोलन में नई ऊर्जा भरी थी। उनका जीवन और आदर्श हर पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।"

एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, "महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा के जीवन से हमें साहस और हौसले की अद्भुत प्रेरणा मिलती है। यह देशवासियों में राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने की भावना भरता है।"

इस अवसर पर पीएम मोदी ने एक 'संस्कृत सुभाषितम्' भी साझा किया, जिसमें लिखा है, "विचित्रचरितोल्लेखचमत्कारितचेतनम्। प्राप्यते किं यशः शुभ्रमनङ्गीकृत्य साहसम्॥" इस 'संस्कृत सुभाषितम्' में कहा गया है, "विलक्षण कार्यों के वर्णन से मन को चमत्कृत करने वाला उज्ज्वल यश केवल साहस को धारण करने से ही प्राप्त किया जाता है।"

केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी श्यामजी कृष्ण वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, "क्रांतिकारी गतिविधियों के माध्यम से भारत की आजादी के संकल्प को गतिशील करने वाले महान क्रांतिकारक श्यामजी कृष्ण वर्मा कई क्रांतिकारियों के प्रेरणास्त्रोत थे। उनके स्मृति दिवस पर उन्हें विनम्र अभिवादन।"

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पोस्ट किया, "भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर सपूत श्यामजी कृष्ण वर्मा जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए उनका त्याग, समर्पण और क्रांतिकारी विचार सदैव देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे।"

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने श्यामजी कृष्ण वर्मा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "विदेशी धरती पर स्वतंत्रता संग्राम की अलख जगाने वाले श्यामजी कृष्ण वर्मा का जीवन अटूट राष्ट्रभक्ति का प्रतीक था। उनके विचार, साहस और मातृभूमि के प्रति असीम समर्पण सदैव हमें प्रेरित करते रहेंगे।"

दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने विदेश की धरती पर रहकर भी भारत की आजादी की अलख जगाई, क्रांतिकारियों को संगठित किया और 'इंडिया हाउस' के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। उनका राष्ट्रप्रेम, साहस और त्याग आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।"

संपादकीय दृष्टिकोण

श्यामजी कृष्ण वर्मा का जीवन हमारे देश की स्वतंत्रता संग्राम में एक प्रेरणादायक अध्याय है। उनका साहस और त्याग हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
RashtraPress
16 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

श्यामजी कृष्ण वर्मा कौन थे?
श्यामजी कृष्ण वर्मा एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें क्यों नमन किया?
प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके साहस और हौसले की प्रेरणा को याद किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले