27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पीएम मोदी संवेदनशील नेता हैं? ईरान में फंसे लोगों की सुरक्षित वापसी हमारी जिम्मेदारी है: सुधीर मुनगंटीवार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पीएम मोदी संवेदनशील नेता हैं? ईरान में फंसे लोगों की सुरक्षित वापसी हमारी जिम्मेदारी है: सुधीर मुनगंटीवार

सारांश

ईरान से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी हेतु ऑपरेशन सिंधु की सराहना करते हुए सुधीर मुनगंटीवार ने पीएम मोदी की संवेदनशीलता की तारीफ की। उनका कहना है कि मोदी का नेतृत्व देश को तरक्की की ओर ले जा रहा है। इस बीच अबू आजमी के बयान ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है।

मुख्य बातें

ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से भारतीयों की वापसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संवेदनशीलता की सराहना समाजवादी पार्टी के अबू आजमी का विवादित बयान राजनीतिक प्रतिक्रिया और निंदा सरकार की योजनाओं का जनहित में कार्यान्वयन

मुंबई, 23 जून (राष्ट्र प्रेस)। ईरान से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन सिंधु की सराहना करते हुए महाराष्ट्र भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की।

सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि पीएम मोदी एक बहुत ही संवेदनशील नेता हैं। उनका मानना है कि मेरा देश ही मेरा परिवार है। उनके दिल में यह भाव है कि उनके परिवार के सदस्य इस युद्ध में फंसे हुए हैं। उन्हें सुरक्षित वापस लाना उनकी जिम्मेदारी है। इससे पहले भी यूक्रेन और रूस के युद्ध के समय, सरकार ने लोगों को सुरक्षित लौटाने में सफलता पाई है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। हमारी सरकार जनता के हित में निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ व्यापक रूप से जनता को मिल रहा है। हम चर्चा और मंथन के आधार पर आगे बढ़ेंगे और प्रदेश को खुशहाली की दिशा में ले जाएंगे।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी के विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए। इससे पहले भी उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में गलत बयान दिया था। उन्हें विधानसभा की सदस्यता से बर्खास्त किया जाना चाहिए।

दरअसल, समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आजमी ने फिर से एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने सदियों पुराने तीर्थ स्थल पंढरपुर वारी के पालकी समारोह के कारण सड़क जाम होने का जिक्र करते हुए कहा कि हिंदू धर्म के त्योहारों पर कोई आपत्ति नहीं होती, जबकि 10-15 मिनट के लिए सड़क पर नमाज पढ़ने पर लोग आपत्ति जताते हैं। उनके इस बयान के बाद एक राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रवक्ता और पूर्व सांसद आनंद परांजपे ने भी आजमी के बयानों की निंदा की है। उन्होंने सपा नेता पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाया।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व और उनकी संवेदनशीलता भारतीय नागरिकों के प्रति एक मजबूत प्रतिबद्धता दर्शाती है। ईरान से नागरिकों की सुरक्षित वापसी भारत के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह स्पष्ट करता है कि सरकार कैसे संकट के समय में अपने नागरिकों की मदद करने के लिए सक्रिय रहती है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ऑपरेशन सिंधु क्या है?
ऑपरेशन सिंधु भारतीय नागरिकों को ईरान से सुरक्षित वापस लाने के लिए शुरू किया गया एक मिशन है।
सुधीर मुनगंटीवार ने पीएम मोदी की क्यों तारीफ की?
उन्होंने पीएम मोदी की संवेदनशीलता की सराहना की और कहा कि वे अपने देश के नागरिकों को परिवार की तरह मानते हैं।
अबू आजमी के बयान पर क्या प्रतिक्रियाएँ आई हैं?
सुधीर मुनगंटीवार ने अबू आजमी के बयान की निंदा की और उन्हें माफी मांगने की सलाह दी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 1 साल पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले