26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम ममता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम ममता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं?

सारांश

प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। यह एक महत्वपूर्ण राजनीतिक क्षण है, जब विभिन्न नेताओं ने भी शुभकामनाएं दी हैं। जानें इस मौके की खास बातें।

मुख्य बातें

प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई।
अन्य नेताओं ने भी शुभकामनाएं प्रकट कीं।

नई दिल्ली, 5 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम ममता को शुभकामना देते हुए एक्स पर लिखा, "पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करता हूं।"

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने एक्स पर लिखा, "पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, मंगलमय जीवन तथा दीर्घायु की कामना है।"

झारखंड भाजपा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने लिखा, "पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा बैद्यनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं।"

समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, "ऊर्जावान, संघर्षशील, जनप्रिय नेता, तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्षा एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री आदरणीय ममता बनर्जी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ रखे एवं दीर्घायु प्रदान करे।"

टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक्स पोस्ट में लिखा, "सबसे लोकप्रिय, बेहतरीन परफॉर्मर, एक सशक्त महिला, साहसी, बंगाल की शेरनी, 'ममता माई' जो हमेशा जीतती हैं, माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप पर हमेशा खुशियों और अच्छे स्वास्थ्य की भरपूर कृपा बनी रहे।"

संपादकीय दृष्टिकोण

जो राजनीतिक एकता और सहयोग को बढ़ावा देता है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी को क्यों शुभकामनाएं दीं?
प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं, जिसमें उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
क्या अन्य नेताओं ने भी ममता बनर्जी को शुभकामनाएं दीं?
हाँ, कई अन्य नेताओं ने भी ममता बनर्जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं, जैसे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले