6 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पहला नालंदा दौरा: परनावां में बाबा महतो मंदिर में पूजा-अर्चना, राजकीय मेले में बने मुख्य अतिथि

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पहला नालंदा दौरा: परनावां में बाबा महतो मंदिर में पूजा-अर्चना, राजकीय मेले में बने मुख्य अतिथि

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार, 1 मई को मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद पहली बार नालंदा जिले के दौरे पर पहुंचे। वे सड़क मार्ग से सरमेरा प्रखंड के परनावां गांव पहुंचे, जहां श्रीश्री 108 श्री शरण निवास बाबा महतो साहब की जन्मस्थली पर आयोजित राजकीय मेले में उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

बाबा महतो मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना

परनावां गांव पहुंचते ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सर्वप्रथम बाबा महतो साहब के मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनता की भलाई की कामना की। मंदिर परिसर में ही नालंदा पुलिस की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

राजकीय मेले में गर्मजोशी से हुआ स्वागत

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मुखिया और गणमान्य लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात विधिवत रूप से राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत का आयोजन किया गया, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया।

बुद्ध पूर्णिमा पर सीएम का संदेश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस दौरे की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर साझा करते हुए लिखा,

राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले