पावरग्रिड में 668 पदों के लिए भर्ती: आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू

Click to start listening
पावरग्रिड में 668 पदों के लिए भर्ती: आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू

सारांश

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) ने डिप्लोमा ट्रेनी समेत 668 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू होकर 11 मई तक चलेगी।

Key Takeaways

  • पद: 668
  • आवेदन प्रक्रिया शुरू: 20 अप्रैल
  • अंतिम तिथि: 11 मई
  • उम्र सीमा: 18 से 21 वर्ष
  • चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) में नौकरी पाने की चाह रखने वालों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। पावरग्रिड ने डिप्लोमा ट्रेनी समेत कुल 668 पदों पर बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

पावरग्रिड ने जिन 668 पदों के लिए भर्ती की आधिकारिक सूचना जारी की है, उनमें डिप्लोमा ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) - डीटीई के 479, डिप्लोमा ट्रेनी (सिविल) - डीटीसी के 111, डिप्लोमा ट्रेनी (सर्वे) - डीटीएस के 9, जूनियर अधिकारी ट्रेनी (जेओटी- मानव संसाधन) के 18, जूनियर अधिकारी ट्रेनी (जेओटी-वित्त एवं प्रशासन) के 36 और जूनियर तकनीशियन ट्रेनी (जेटीटी-सर्वे) के 15 पद शामिल हैं।

पावरग्रिड ने क्षेत्र/परियोजना के अनुसार जिन 668 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं, उनमें कॉर्पोरेट केंद्र से 21, पूर्वी क्षेत्र-I (ईआर-I) से 2, पूर्वी क्षेत्र-II (ईआर-II) से 16, ओडिशा परियोजना से 32, उत्तर पूर्वी क्षेत्र (एनईआर) से 33, उत्तरी क्षेत्र-I (एनआर-I) से 92, राजस्थान परियोजना से 42, उत्तर क्षेत्र II (एनआर-II) से 50, उत्तरी क्षेत्र-III (एनआर-III) से 45, दक्षिणी क्षेत्र-I (एसआर-I) से 47, दक्षिणी क्षेत्र-II (एसआर-II) से 81, पश्चिमी क्षेत्र-I (डब्लूआर-I) से 67, और पश्चिमी क्षेत्र-II (डब्लूआर-II) से 110 पद शामिल हैं।

साथ ही, पावरग्रिड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटिलिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सीटीयूआईएल) से भी 30 पद हैं। इनमें डिप्लोमा ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) - डीटीई के 16, डिप्लोमा ट्रेनी (सिविल) - डीटीसी के 6, जूनियर ऑफिसर ट्रेनी (जेओटी-मानव संसाधन) के 4, और जूनियर ऑफिसर ट्रेनी (जेओटी-वित्त एवं प्रशासन) के 4 पद शामिल हैं।

पावरग्रिड की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 11 मई निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार, आवेदन पत्र भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होने पर अंतिम तिथि तक अपना पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग से संबंधित विषय में पूर्णकालिक नियमित तीन वर्षीय डिप्लोमा; तीन वर्षीय पूर्णकालिक नियमित ग्रजुएशन डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ ही अन्य निर्धारित पात्रता भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 11 मई के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा/कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), कंप्यूटर कौशल परीक्षण (सीएसटी), व्यापार परीक्षण (टीटी) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पद के अनुसार 21,000 से 1,08,000 रुपए प्रति माह होगी, साथ ही अन्य लाभ और भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग और पद के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस के लिए 200 से 300 रुपए के बीच होगा। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फिर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। सभी आवश्यक जानकारियां भरें और मांगे गए सभी दस्तावेज सही आकार में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट करें। अंत में आवेदन पत्र का प्रिंट निकालकर भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) द्वारा जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को देखें।

Point of View

बल्कि यह क्षेत्र के विकास में भी सहायक साबित होगा।
NationPress
19/04/2026

Frequently Asked Questions

पावरग्रिड में पदों के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?
आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू होगी।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 11 मई है।
क्या आवेदन के लिए आयु सीमा निर्धारित है?
हां, न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 21 वर्ष है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन लिखित परीक्षा, कंप्यूटर आधारित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन पर आधारित होगा।
आवेदन शुल्क कितना है?
आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी के लिए 200 से 300 रुपए है।
Nation Press