6 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

पावरग्रिड में 668 पदों पर भर्ती: डिप्लोमा ट्रेनी और अन्य के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
पावरग्रिड में 668 पदों पर भर्ती: डिप्लोमा ट्रेनी और अन्य के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

सारांश

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने डिप्लोमा ट्रेनी समेत 668 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू होगी।

मुख्य बातें

पावरग्रिड द्वारा 668 पदों पर भर्ती की जा रही है।
आवेदन की प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू होगी।
उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं।
उम्र सीमा 18 से 21 वर्ष है।

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) में नौकरी के इच्छुक लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। पावरग्रिड ने डिप्लोमा ट्रेनी सहित कुल 668 पदों के लिए भर्ती का ऐलान किया है।

पावरग्रिड द्वारा जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इन 668 पदों में डिप्लोमा ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) के 479, डिप्लोमा ट्रेनी (सिविल) के 111, डिप्लोमा ट्रेनी (सर्वे) के 9, जूनियर अधिकारी ट्रेनी (मानव संसाधन) के 18, जूनियर अधिकारी ट्रेनी (वित्त एवं प्रशासन) के 36 और जूनियर तकनीशियन ट्रेनी (सर्वे) के 15 पद शामिल हैं।

इन 668 पदों का वितरण क्षेत्र/परियोजना के अनुसार किया गया है, जिसमें कॉर्पोरेट केंद्र से 21, पूर्वी क्षेत्र-I (ईआर-I) से 2, पूर्वी क्षेत्र-II (ईआर-II) से 16, ओडिशा परियोजना से 32, उत्तर पूर्वी क्षेत्र (एनईआर) से 33, उत्तरी क्षेत्र-I (एनआर-I) से 92, राजस्थान परियोजना से 42, उत्तरी क्षेत्र-II (एनआर-II) से 50, उत्तरी क्षेत्र-III (एनआर-III) से 45, दक्षिणी क्षेत्र-I (एसआर-I) से 47, दक्षिणी क्षेत्र-II (एसआर-II) से 81, पश्चिमी क्षेत्र-I (डब्लूआर-I) से 67, और पश्चिमी क्षेत्र-II (डब्लूआर-II) से 110 पद शामिल हैं।

साथ ही, पावरग्रिड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटिलिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सीटीयूआईएल) से भी 30 पद शामिल हैं, जिनमें डिप्लोमा ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) के 16, डिप्लोमा ट्रेनी (सिविल) के 6, जूनियर ऑफिसर ट्रेनी (मानव संसाधन) के 4, और जूनियर ऑफिसर ट्रेनी (वित्त एवं प्रशासन) के 4 पद हैं।

पावरग्रिड की ओर से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू होगी और अंतिम तिथि 11 मई निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होने के बाद अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन के लिए आवश्यक है कि उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता हो। इसके साथ ही अन्य निर्धारित पात्रताओं का होना भी आवश्यक है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 21 वर्ष है, जो 11 मई के आधार पर तय की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), कंप्यूटर कौशल परीक्षण (सीएसटी), व्यापार परीक्षण (टीटी) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 21,000 से 1,08,000 रुपये प्रति माह होगी, साथ ही अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग और पद के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस के लिए 200 से 300 रुपये के बीच होगा। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/पूर्व सैनिक कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन शुल्क में छूट मिलेगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां होमपेज पर संबंधित पद के लिए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें, रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें। सभी आवश्यक जानकारियां भरें और दस्तावेजों को सही साइज में अपलोड करें। अंत में रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें। आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

कैंडिडेट्स भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर प्रदान करता है। यह भर्ती प्रक्रिया स्पष्टता और पारदर्शिता के साथ की जा रही है, जो योग्य उम्मीदवारों को सही अवसर प्रदान करती है।
RashtraPress
6 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पदों के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?
आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू होगी।
आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मई है।
क्या आवेदन करने के लिए कोई शुल्क है?
हाँ, सामान्य/ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 200 से 300 रुपये है।
चयन प्रक्रिया में क्या शामिल है?
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, कंप्यूटर आधारित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले