28 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

पूर्णिया: क्या भाई ने अपने चचेरे भाई के बच्चों का हत्यार बना?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
पूर्णिया: क्या भाई ने अपने चचेरे भाई के बच्चों का हत्यार बना?

सारांश

पूर्णिया में एक दिल दहला देने वाली घटना में, एक युवक ने अपने चचेरे भाई के बच्चों पर जानलेवा हमला किया, जिसमें दो मासूमों की जान चली गई। यह घटना परिवारिक विवाद के चलते हुई है। जानिए पूरी जानकारी इस shocking घटना की।

मुख्य बातें

पूर्णिया में एक युवक ने अपने चचेरे भाई के बच्चों पर जानलेवा हमला किया।
इस हमले में दो बच्चों की मौत हो गई और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है।
पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
घटनास्थल पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
घरेलू विवादों का परिणाम गंभीर हो सकता है।

पूर्णिया, 10 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के पूर्णिया जिले के रौटा थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है। जहां एक युवक ने अपने चचेरे भाई के तीन बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूरा मामला डिंगोज गांव का है, जहां एक युवक ने दो बच्चों को सोते समय लोहे के रॉड से मारकर हत्या कर दी। इस हमले में एक डेढ़ साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

बताया गया है कि मंगलवार की रात जब सभी बच्चे एक कमरे में सो रहे थे, तभी आरोपी मोहम्मद अरबाज कमरे में घुसा और लोहे की रॉड से बच्चों के सिर पर कई वार किए। इस हमले में इनायत (5) और गुलनाज (3) की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बच्ची कुलसुम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

रौंटा के थाना प्रभारी कुणाल सौरव ने बताया कि आरोपी लंबे समय से परिवार से नाराज था। मंगलवार की शाम में परिजनों के बीच एक लड़ाई को लेकर बहस हुई थी, जिससे आरोपी नाराज हुआ। बताया गया कि मृत बच्चों के पिता ने उसे समझाया था, जिसके बाद वह और उग्र हो गया था।

थाना प्रभारी ने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी मो. अरबाज और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ जारी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना में कितने बच्चे प्रभावित हुए?
इस घटना में तीन बच्चे प्रभावित हुए, जिनमें से दो की मौत हो गई।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया और जांच कर रही है।
क्या आरोपी का परिवार से कोई विवाद था?
हां, आरोपी लंबे समय से परिवार से नाराज था और इस घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है।
घायल बच्ची की हालत कैसी है?
घायल बच्ची कुलसुम की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले