सहरसा में युवक की हत्या: अपराधियों ने की बेतरतीब फायरिंग, एक दर्जन गोलियां चलाईं
सारांश
मुख्य बातें
सहरसा, 14 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने पुलिस को सीधे चुनौती देते हुए एक युवक पर बेतरतीब फायरिंग करके उसकी हत्या कर दी और मौके से भाग निकले। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है।
पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को जानकारी दी कि यह घटना मीरा टॉकीज के निकट हुई, जहां बाइक पर सवार अपराधियों ने शुक्रवार रात एक युवक को गोलियों का निशाना बनाकर मार डाला। मृतक की पहचान सतीश कुमार झा उर्फ छोटू मिश्रा (29) के रूप में की गई है।
सूत्रों के अनुसार, युवक को करीब एक दर्जन गोलियां मारी गईं। उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सहरसा के एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। एफएसएल, डॉग स्क्वायड और डीआईयू की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और वहां से कई खोखे बरामद किए गए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि अपराधियों का पता लगाया जा सके।
एसडीपीओ के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला पुरानी रंजिश का प्रतीक लगता है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।
अभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना स्थल का निरीक्षण वरीय अधिकारियों द्वारा किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। मृतक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति था और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या और शस्त्र अधिनियम भी शामिल हैं।