2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या रायबरेली में कोडीनयुक्त सिरप खरीदने वाले एजेंसी को सील किया गया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रायबरेली में कोडीनयुक्त सिरप खरीदने वाले एजेंसी को सील किया गया?

सारांश

रायबरेली में कोडीनयुक्त सिरप की खरीदी और उसके गलत इस्तेमाल के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अजय फार्मा एजेंसी को सील कर दिया गया है और संचालक फरार है। इस अभियान में अहम जानकारी और छापे की पूरी कहानी जानें।

मुख्य बातें

कोडीनयुक्त सिरप के खिलाफ सख्त कार्रवाई अजय फार्मा एजेंसी को सील किया गया संचालक फरार, गिरफ्तारी के प्रयास जारी स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए जागरूकता जरूरी लखनऊ की फर्म से खरीदारी की गई

रायबरेली, 14 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा विभाग की औषधि इकाई ने कोडीनयुक्त सिरप की 1.40 लाख शीशी की खरीद के मामले में रायबरेली जिले के कल्लू का पुरवा स्थित अजय फार्मा एजेंसी को सील कर दिया है। इसके साथ ही संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में कोडीनयुक्त सिरप के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लखनऊ में चलाए गए अभियान के दौरान जब मामले की जानकारी मिली, तब औषधि निरीक्षक की टीम ने एजेंसी पर छापा मारा। टीम के आने की सूचना मिलने पर संचालक एजेंसी बंद कर फरार हो गया।

टीम के एजेंसी में पहुंचने पर इसे बंद पाया गया, जिसके बाद इसे सील कर दिया गया और संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि लखनऊ की फर्म इंदिका लाइफ साइंस से कोडीनयुक्त सिरप खरीदी जाती थी।

ड्रग इंस्पेक्टर शिवेंद्र प्रताप सिंह ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में बताया कि मुखबिर से मोबाइल पर सूचना मिली थी। इसके बाद टीम बनाकर अजय फार्मा कल्लू का पुरवा में छापा मारा गया। टीम के पहुंचने से पहले ही संचालक मौके से फरार हो गया था। उसकी तलाश जारी है।

उन्होंने कहा कि एजेंसी के संचालक ने लखनऊ की फर्म इदिका लाइफ साइंसेज से 1.40 लाख शीशी कोडीनयुक्त सिरप की खरीद की थी और इसे बेचने की कोशिश में था। मौके पर टीम ने एजेंसी में रखी दवाइयों की जांच की, जिसमें कोडीनयुक्त सिरप के गलत इस्तेमाल की आशंका जताई गई है।

शिवेंद्र प्रताप ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अजय फार्मा को सील कर दिया गया है और पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद थी। एजेंसी संचालक की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है, और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह यह भी दर्शाती है कि सरकार ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमें इस प्रकार की नशीली दवाओं के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कौन सी एजेंसी को सील किया गया?
अजय फार्मा एजेंसी को कोडीनयुक्त सिरप की खरीद के मामले में सील किया गया है।
कितनी कोडीनयुक्त शीशियाँ खरीदी गई थीं?
1.40 लाख कोडीनयुक्त सिरप की शीशियाँ खरीदी गई थीं।
संचालक क्यों फरार हो गया?
टीम के आने की सूचना मिलने पर संचालक एजेंसी बंद कर फरार हो गया।
इस अभियान का उद्देश्य क्या है?
इस अभियान का उद्देश्य कोडीनयुक्त सिरप के गलत इस्तेमाल को रोकना है।
क्या आगे की कार्रवाई की जाएगी?
जी हां, जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले