9 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार के सभी प्रमंडलों में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव महागठबंधन के नेताओं के साथ रैली करेंगे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार के सभी प्रमंडलों में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव महागठबंधन के नेताओं के साथ रैली करेंगे?

सारांश

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव महागठबंधन के नेताओं के साथ नौ प्रमंडलों में रैली करने की योजना बना रहे हैं। यह यात्रा बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती है। जानिए इस रैली के पीछे के उद्देश्य और उसके संभावित प्रभाव।

मुख्य बातें

बिहार में रैली का आयोजन महागठबंधन के नेताओं की भागीदारी रक्षा बंधन के बाद रैली होगी बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार का मुद्दा जन जागरूकता के लिए प्रयास

पटना, 30 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राजद के नेता तेजस्वी यादव इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के नेताओं के साथ नौ प्रमंडलों में रैली और यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। महागठबंधन की बैठक के उपरांत तेजस्वी यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन की कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

तेजस्वी ने कहा कि अपराधी ही सरकार चला रहे हैं। पिछले दस दिनों में बिहार में सौ के करीब हत्याएं हुई हैं। कैग रिपोर्ट में भ्रष्टाचार के मामले उजागर हुए हैं। इस संदर्भ में हम जनता के बीच जाएंगे। इसे लेकर बैठक में चर्चा हुई है। रक्षा बंधन के बाद हम महागठबंधन के सभी बड़े नेता, जो राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं, जनता के बीच जाएंगे। मैं खुद भी जनता के बीच जाऊंगा। आने वाला महीना अगस्त है और हम लोग अगस्त क्रांति करेंगे।

उन्होंने कहा कि यात्रा में राहुल गांधी भी शामिल होंगे। गठबंधन के नेता बूथ स्तर तक जाएंगे और जनता के बीच मौजूदा एनडीए सरकार की नाकामी को बताएंगे। महागठबंधन की समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में 70 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है। चुनाव आयोग के मतदाता सूची के पुनरीक्षण में मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। कानून-व्यवस्था का बुरा हाल है। गठबंधन के नेता इन सभी मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे।

बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने महागठबंधन की बैठक के बाद कहा कि हम लोगों ने निर्णय लिया है कि राहुल गांधी बिहार में सभी महागठबंधन के नेताओं के साथ नौ प्रमंडलों में रैली और यात्रा करेंगे। हम लोग सरकार को हर मुद्दे पर घेरेंगे, खासकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के मामले पर लोग जनता के बीच जाएंगे। भ्रष्टाचार के मामले को लेकर भी हम जनता के बीच जाएंगे और इस सरकार के बारे में जनता को बताएंगे। सभी प्रमंडलों में यह रैली और यात्रा रक्षाबंधन के बाद होगी।

दूसरी तरफ, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि सरकार सभी बातों का जवाब देगी। जिस 70 हजार करोड़ रुपए के मामले की बात नेता प्रतिपक्ष कर रहे हैं, यह उन्हीं के कार्यकाल का है। महालेखाकार (एजी) के सामने एक-एक पाई का हिसाब दिया जाएगा।

आशा दीदी का मानदेय 1,000 से बढ़ाकर 3,000 रुपए किया गया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया।

सम्राट चौधरी ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा, "मैं लगातार देख रहा हूं, महागठबंधन के लोग कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं। मैं इसका विरोध कर रहा हूं और चेतावनी दे रहा हूं कि जिस मुख्यमंत्री ने इतना विकास किया है, उनके बारे में इतना बोलने का अधिकार नहीं है। लालू यादव एक पंजीकृत अपराधी हैं, इसमें नया कुछ नहीं है। लगातार उन पर केस चल रहा है और लगातार न्यायालय द्वारा उन पर कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में आधारभूत संरचनाओं और विकास का काम हुआ और आगे भी काम होंगे। नीतीश कुमार ने 2025-2030 का भी लक्ष्य तय कर लिया है कि एक करोड़ लोगों को रोजगार देंगे। इस साल होने वाला चुनाव नीतीश कुमार के विकास बनाम लालू यादव के विनाश पर होगा। आज राहुल गांधी एससी, एसटी की बातें करते हैं, लेकिन सच है कि अगर कांग्रेस की सरकार ने आरक्षण दी होती तो आज बड़े-बड़े, सचिव जैसे पदों पर ओबीसी, दलित, महादलित समाज के लोग होते।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भी दिखाएगी कि विपक्ष कैसे जनता के बीच अपनी आवाज उठाने का प्रयास कर रहा है। इस तरह की गतिविधियां लोकतंत्र में आवश्यक हैं, ताकि लोगों को उनके अधिकारों और मुद्दों के बारे में जागरूक किया जा सके।
RashtraPress
9 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रैली का मुख्य उद्देश्य क्या है?
रैली का मुख्य उद्देश्य बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरूकता पैदा करना है।
रैली कब आयोजित की जाएगी?
रैली रक्षा बंधन के बाद आयोजित की जाएगी।
इस रैली में कौन-कौन शामिल होंगे?
इस रैली में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और महागठबंधन के अन्य नेता शामिल होंगे।
क्या इस रैली से चुनाव में प्रभाव पड़ेगा?
हां, यह रैली बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती है।
क्या रैली में जनता शामिल हो सकेगी?
जी हां, रैली में जनता की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले