मंगल पांडे का राहुल गांधी पर तंज: जनता अब नहीं लेती उन्हें गंभीरता से

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
मंगल पांडे का राहुल गांधी पर तंज: जनता अब नहीं लेती उन्हें गंभीरता से

सारांश

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की छवि पर सवाल उठाते हुए बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे ने कहा है कि अब जनता उन्हें गंभीरता से नहीं ले रही। एआई समिट में उनके प्रदर्शन पर भी सवाल उठाए गए हैं। जानिए इस मामले में क्या कहा गया।

मुख्य बातें

राहुल गांधी की छवि पर सवाल उठाए गए हैं।
मंत्री मंगल पांडे ने कांग्रेस के प्रदर्शन को निंदनीय कहा।
एआई समिट में २० देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए थे।

पटना, २४ फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब देश की जनता उन्हें गंभीरता से नहीं लेती। राहुल गांधी की छवि अब एक ऐसे नेता के रूप में बन चुकी है जो लगातार देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें इसमें सफलता नहीं मिल रही है।

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर मंगल पांडे ने कहा कि जब भी भारत को बदनाम करने या देश की इमेज खराब करने की बात आती है, तो कांग्रेस सबसे आगे रहती है। अब राहुल गांधी तेजी से मजाक का विषय बनते जा रहे हैं, यही वजह है कि लोग उन्हें गंभीरता से नहीं लेते।

मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि एआई समिट एक वैश्विक मंच था, जहां २० देशों के राष्ट्राध्यक्ष उपस्थित थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा वहां किए गए प्रदर्शन की निंदा की जानी चाहिए। कांग्रेस का यह प्रोटेस्ट सभी को आघात पहुंचाने वाला है। यह समझ से परे है कि कांग्रेस अब लोकतंत्र में क्या प्रदर्शित करना चाहती है। शर्टलेस प्रोटेस्ट से उन्होंने देश की छवि को खराब करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें इसमें सफल नहीं हुए।

भाजपा नेता अश्विनी कुमार चौबे ने इंडिया एआई समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर कहा कि आपने देखा कि एआई समिट में १४० देशों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन चल रहा था, और किस प्रकार से कांग्रेस ने एक छोटी-सी बात को लेकर भारत की छवि को खराब करने का प्रयास किया। कांग्रेस के गुर्गों द्वारा नेताओं के इशारे पर शर्टलेस प्रोटेस्ट करना, विघटनकारी प्रवृत्ति वाले लोगों का कार्य है, और यह भारत को कमजोर करने की साजिश है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह देखना महत्वपूर्ण है कि राजनीतिक विरोधाभासों के बीच, कैसे एक नेता की छवि जनता की नजरों में बदल सकती है। राहुल गांधी का प्रदर्शन और उनके द्वारा उठाए गए मुद्दे, जनता की प्रतिक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मंगल पांडे ने राहुल गांधी पर क्या टिप्पणी की?
मंगल पांडे ने कहा कि राहुल गांधी की छवि अब एक मजाक बन गई है और जनता उन्हें गंभीरता से नहीं लेती।
एआई समिट में कांग्रेस का प्रदर्शन कैसा था?
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन निंदनीय बताया गया है, जहाँ उन्होंने शर्टलेस प्रोटेस्ट किया।
इस विवाद का राजनीतिक महत्व क्या है?
यह विवाद राहुल गांधी की राजनीतिक स्थिति और कांग्रेस पार्टी की छवि पर प्रभाव डाल सकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले