26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने का निधन हो गया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने का निधन हो गया?

सारांश

रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने का 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके योगदान को याद करते हुए नेताओं ने शोक व्यक्त किया। जानिए उनके जीवन और कार्यों के बारे में।

मुख्य बातें

रजनी ताई उपासने रायपुर की पहली महिला विधायक थीं।
उनका योगदान जनसेवा में हमेशा याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
उन्होंने 1978 में विधायक बनने के बाद समाज के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए।
उनका निधन छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक महत्वपूर्ण क्षण है।

रायपुर, 27 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रमुख नेता और पार्टी की मातृ शक्ति मानी जाने वाली रजनी ताई उपासने का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह रायपुर की पहली महिला विधायक थीं और पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहीं थीं। उनके निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई पार्टी नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

1978 में रायपुर की पहली महिला विधायक बनीं रजनी ताई उपासने ने बुधवार को इस दुनिया को अलविदा कहा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा कि रायपुर की पहली महिला विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने की पूज्य माताजी रजनी ताई उपासने के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है।

उन्होंने कहा कि जनसेवा एवं समाजहित के प्रति उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 'एक्स' पर अपने पोस्ट के माध्यम से उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रजनी ताई उपासने का योगदान और समर्पण छत्तीसगढ़ के विकास और जनसेवा में हमेशा प्रेरणा प्रदान करेगा। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। ॐ शांति।

छत्तीसगढ़ की कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी रजनी ताई उपासने के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सच्चिदानंद उपासने की पूज्य माताजी रजनी ताई उपासने का इस दुनिया से जाना अत्यंत दुःखद है। उनके जनसेवा और समाजहित में योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को स्थान देने और शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करती हूँ।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि पूरे राज्य को प्रभावित किया। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रजनी ताई उपासने का निधन कब हुआ?
उनका निधन 27 अगस्त को हुआ।
रजनी ताई उपासने का राजनीतिक करियर कब शुरू हुआ?
उन्होंने 1978 में रायपुर की पहली महिला विधायक के रूप में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की।
उनके निधन पर किसने शोक व्यक्त किया?
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अन्य पार्टी नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले