12 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

राजगढ़ में छात्रा की आत्महत्या: पुलिस ने शुरू की जांच, रहस्य बना हुआ है कारण

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
राजगढ़ में छात्रा की आत्महत्या: पुलिस ने शुरू की जांच, रहस्य बना हुआ है कारण

सारांश

राजगढ़ में एक छात्रा ने ट्रेन के आगे आत्महत्या कर ली, लेकिन इसके पीछे का कारण अभी भी रहस्य बना हुआ है। क्या है इस घटना की असल वजह? जानें पूरी खबर।

मुख्य बातें

राजगढ़ में छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
टीना डांगी की पहचान हुई है, लेकिन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।

राजगढ़, १७ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस के अनुसार, ओखा से गोरखपुर जाने वाली यात्री गाड़ी के सामने एक छात्रा ने पचोर और ब्यावरा के बीच आत्महत्या कर ली। ट्रेन के चालक ने इस घटना की सूचना सहायक स्टेशन अधीक्षक को दी, जिसके बाद ग्रामीण थाने की पुलिस ने छात्रा के शव की तलाश शुरू की।

यात्री गाड़ी के लोको पायलट के मुताबिक, आईटीआई के पास जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो छात्रा का शव कई हिस्सों में मिला। आत्महत्या करने वाली छात्रा की पहचान पडोनिया की निवासी टीना डांगी के रूप में हुई है। वह स्नातक की पढ़ाई कर रही थी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही थी।

परिवार के सदस्य यह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर टीना ने यह कदम क्यों उठाया। अभी तक पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

परिजनों का कहना है कि टीना सोमवार की शाम तक पूरी तरह सामान्य थी और किसी प्रकार की परेशानी का संकेत नहीं दे रही थी। इतना बड़ा कदम उठाने की संभावना किसी ने नहीं जताई।

टीना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। अब पुलिस टीना के परिजनों के बयान दर्ज करेगी, ताकि यह पता चल सके कि आखिर उसने आत्महत्या का निर्णय क्यों लिया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टीना ने आत्महत्या क्यों की?
टीना ने आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है और अभी तक कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
पुलिस इस मामले की जांच कैसे कर रही है?
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है और टीना के परिजनों के बयान दर्ज कर रही है।
क्या टीना की मानसिक स्थिति सामान्य थी?
परिजनों के अनुसार, टीना सोमवार की शाम तक सामान्य थी और किसी प्रकार की परेशानी का संकेत नहीं दे रही थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले