रांची: धुर्वा डैम में बीबीए छात्रा ने आत्महत्या की, घटना ने मचाई हलचल

Click to start listening
रांची: धुर्वा डैम में बीबीए छात्रा ने आत्महत्या की, घटना ने मचाई हलचल

सारांश

रांची में एक 18 वर्षीय बीबीए छात्रा ने धुर्वा डैम में आत्महत्या कर ली। इससे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Key Takeaways

  • निमिषा झा, 18, ने धुर्वा डैम में कूदकर आत्महत्या की।
  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
  • स्थानीय लोगों ने सुरक्षा की चिंता जताई।
  • मामले की जांच जारी है।

रांची, 19 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा डैम में गुरुवार की शाम एक छात्रा द्वारा आत्महत्या करने की दुखद घटना सामने आई है। मृतक की पहचान पुंदाग ओपी क्षेत्र के सेल सिटी की निवासी निमिषा झा (18 वर्ष) के रूप में हुई है।

निमिषा बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) लालपुर एक्सटेंशन में बीबीए की छात्रा थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसे दोपहर के समय डैम के किनारे अकेले देखा गया। इससे पहले कि कोई उसे रोक पाता, उसने अचानक गहरे पानी में कूदने का निर्णय लिया। स्थानीय लोगों की चीख-पुकार सुनकर तुरंत नगड़ी थाना पुलिस को सूचित किया गया और रेस्क्यू ऑपरेशन की शुरुआत की गई।

सूचना मिलने पर नगड़ी थाना प्रभारी दल-बल के साथ वहां पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से छात्रा की तलाश शुरू की। काफी प्रयासों के बाद गोताखोरों ने युवती का शव पानी से बाहर निकाला। जब युवती की पहचान हुई और यह खबर उसके परिवार तक पहुंची, तो परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। रोते-बिलखते परिजन तुरंत धुर्वा डैम पहुंचे, जहां पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्यवाही की।

इस आत्मघाती कदम से उसके सहपाठियों और बीआईटी परिसर में भी शोक की लहर फैल गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

नगड़ी पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं। इसके साथ ही, मृतका के मोबाइल फोन के कॉल डिटेल और सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह हाल ही में किसी मानसिक तनाव में थी या नहीं।

परिजनों और दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। डैम परिसर में सुरक्षा और निगरानी को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता भी व्यक्त की है।

Point of View

NationPress
20/03/2026

Frequently Asked Questions

इस घटना का कारण क्या है?
पुलिस अभी इस घटना के पीछे के कारणों की जांच कर रही है और आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चला है।
क्या मृतका का कोई सुसाइड नोट मिला है?
अभी तक यह पुष्टि नहीं की गई है कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
रेस्क्यू ऑपरेशन कैसे चलाया गया?
स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला।
क्या पुलिस ने कोई कार्रवाई की है?
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच जारी है।
क्या स्थानीय लोगों ने सुरक्षा की चिंता जताई है?
हाँ, स्थानीय लोगों ने डैम परिसर में सुरक्षा और निगरानी को लेकर चिंता व्यक्त की है।
Nation Press