2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और उन्हें उपराष्ट्रपति पद के लिए बधाई दी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और उन्हें उपराष्ट्रपति पद के लिए बधाई दी?

सारांश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सीपी राधाकृष्णन से हालिया मुलाकात ने उपराष्ट्रपति पद के चुनाव को और भी रोमांचक बना दिया है। जानें इस मुलाकात के पीछे की कहानी और राधाकृष्णन की संभावित जीत पर प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी के बारे में।

मुख्य बातें

राजनाथ सिंह ने सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के लिए बधाई दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने राधाकृष्णन की जीत की उम्मीद जताई।
उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को होगा।
जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया।
एनडीए ने सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है।

नई दिल्ली, 23 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राधाकृष्णन को उनकी उम्मीदवारी के लिए बधाई दी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीपी राधाकृष्णन के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा, "थिरु सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुझे पूरा विश्वास है कि थिरु राधाकृष्णन एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति साबित होंगे और भारत के लोगों की एक सशक्त आवाज बनेंगे।"

एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की थी। उन्होंने आडवाणी से भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया।

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीपी राधाकृष्णन की जीत की उम्मीद जताई है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे राधाकृष्णन की प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राधाकृष्णन एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए के उम्मीदवार राधाकृष्णन की तारीफ करते हुए कहा, "मेरे एक बहुत पुराने मित्र हैं और आज मैं उनका परिचय करवा रहा हूं। कितने साल हो गए इस संबंध को, मेरे भी सारे बाल काले थे और राधाकृष्णन के भी। सर्वोच्च स्थान पर लोकसभा में 'सेंगोल' विराजमान है और वो 'सेंगोल' तमिलनाडु से आया है। अब राज्यसभा में भी सर्वोच्च स्थान पर तमिलनाडु का ही एक बेटा बैठने वाला है।"

उपराष्ट्रपति पद का चुनाव रोमांचक हो गया है। एनडीए ने सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है, जबकि 'इंडिया अलायंस' ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी पर दांव खेला है।

उल्लेखनीय है कि जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद यह चुनाव हो रहा है। जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था।

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए दो पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। निर्वाचन आयोग द्वारा 7 अगस्त 2025 को जारी अधिसूचना के अनुसार, उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए मतदान और मतगणना 9 सितंबर को होगी। पर्यवेक्षकों के रूप में पंचायती राज मंत्रालय में अपर सचिव आईएएस सुशील कुमार लोहानी (ओडिशा कैडर: 1995) और वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में तैनात अपर सचिव आईएएस डी. आनंदन (सिक्किम कैडर: 2000) की नियुक्ति की गई है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भारत की राजनीतिक दिशा को भी प्रभावित कर सकता है।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राजनाथ सिंह ने सीपी राधाकृष्णन को बधाई क्यों दी?
राजनाथ सिंह ने सीपी राधाकृष्णन को एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने पर बधाई दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने सीपी राधाकृष्णन के बारे में क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने राधाकृष्णन को एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति बताया और उनकी जीत की उम्मीद जताई।
उपराष्ट्रपति चुनाव कब होगा?
उपराष्ट्रपति चुनाव का मतदान 9 सितंबर को होगा।
कौन सी पार्टी ने सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है?
सीपी राधाकृष्णन को एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया है।
क्या राधाकृष्णन ने आडवाणी से मुलाकात की थी?
हाँ, सीपी राधाकृष्णन ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले