19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पश्चिम बंगाल के लिए सीएम ममता बनर्जी अभिशाप हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पश्चिम बंगाल के लिए सीएम ममता बनर्जी अभिशाप हैं?

सारांश

बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को बंगाल का अभिशाप बताया। उनका ये बयान टीएमसी के हालिया आरोपों के बाद आया है। जानें इस राजनीतिक विवाद के पीछे की सच्चाई और क्या हो सकता है बंगाल का भविष्य।

मुख्य बातें

रामकृपाल यादव का ममता और अभिषेक पर हमला।
टीएमसी के आरोपों का राजनीतिक जवाब।
राजद के राजनीतिक पतन की चर्चा।
सम्राट चौधरी के पिता का जन्मदिन।

पटना, 4 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये दोनों बंगाल के लिए अभिशाप हैं।

यह बयान तब आया है जब टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि एसआईआर के माध्यम से बंगाल के लोगों के अधिकारों को छीनने की कोशिश की जा रही है।

पटना में बातचीत करते हुए, मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि अभिषेक बनर्जी की 'दीदी' ममता बनर्जी स्वयं एक अभिशाप हैं। हमारी पार्टी और सरकार इन बेइमानों से मुकाबला कर रही है। हम उन्हें जेल भेजने का प्रयास कर रहे हैं, यही कारण है कि वे चिंतित हैं। भाजपा मजबूती से चुनाव लड़ेगी और हम दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।

उन्होंने राजद के 'एक्स' पोस्ट पर भी पलटवार किया, जिसमें दावा किया गया था कि बिहार की एनडीए सरकार में घूसखोरी, कमीशनखोरी, अफसरशाही और भ्रष्टाचार का काला कारोबार चल रहा है।

रामकृपाल यादव ने कहा कि राजद कौन है? इसे कौन जानता है? राजद बिहार में समाप्त हो चुकी है। कभी 78 सीटें लाने वाली पार्टी अब सभी ने देखा, इस विधानसभा चुनाव में 25 सीटों पर आ गई है। तेजस्वी यादव मुश्किल से अपनी सीट बचा पाए। अभी तो 25 सीटों पर हैं और आगे राजद समाप्त हो जाएगी।

उन्होंने राजद नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि जनता ने जो दायित्व दिया है, उसका निर्वहन करना चाहिए, अनाप-शनाप बयान नहीं देना चाहिए। मंत्री रामकृपाल यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें लंबी आयु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के सरकारी आवास पर उनके पिताजी के 90वें जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत कार्यकर्ता पहुंचे थे और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रामकृपाल यादव ने ममता बनर्जी को क्यों अभिशाप कहा?
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी बंगाल के लिए अभिशाप हैं और उनकी सरकार लोगों के अधिकारों की रक्षा करने में विफल रही है।
क्या यह विवाद बिहार की राजनीति को प्रभावित करेगा?
हां, यह विवाद बिहार की राजनीति में एक गंभीर मोड़ ला सकता है और आगामी चुनावों में प्रभाव डाल सकता है।
रामकृपाल यादव ने राजद पर क्या आरोप लगाए?
उन्होंने राजद को बिहार में समाप्त होने वाली पार्टी बताया और आरोप लगाया कि यह घूसखोरी और भ्रष्टाचार में लिप्त है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले