रामनगर में 'वन आई रैपर' विवेक ने अपने रैप से किया जलवा, सुनाई संघर्ष की प्रेरक कहानी
सारांश
मुख्य बातें
रामनगर, 30 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। कॉर्बेट नगरी के निवासी 'वन आई रैपर' विवेक ने अपने सजीव प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया।
रामनगर में आयोजित रैप शो में विवेक ने अपनी अनोखी शैली और जोश से भरे रैप ने युवाओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर उन्होंने अपने जीवन के संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानी भी साझा की। उन्होंने बताया कि बचपन में उनकी एक आंख कमजोर थी, जिससे उन्हें कई बार तानों और उपहास का सामना करना पड़ा।
मीडिया से बात करते हुए विवेक ने अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी। रैपर ने कहा, "हम चंडीगढ़ से हैं और पहले रील के जरिए अपने काम को प्रस्तुत करते थे। धीरे-धीरे लोगों ने हमारे काम को सराहा और फिर गैरी संधू भाई के साथ काम करने का अवसर मिला। इसके बाद पंजाब के कई गायकों के साथ भी काम करने का मौका मिला। अब हम कुछ नया और शानदार लाने वाले हैं, जो सभी से अलग होगा। हमें उम्मीद है कि दर्शक हमारे नए गाने को खूब पसंद करेंगे।"
'वन आई रैपर' विवेक ने 'शंभुनाथ' गाने से पहचान बनाई, जिसमें उनका रैप दर्शकों को बहुत पसंद आया। विवेक ने कहा, "लोग मेरी एक आंख को कमजोरी समझते थे, लेकिन मैंने उसे अपनी सबसे बड़ी ताकत बना लिया।" यही सोच उन्हें आगे बढ़ाती रही और उन्होंने अपनी इस विशेष पहचान को अपनी ताकत बना लिया। आज वह 'वन आई रैपर' के नाम से पूरे देश में जाने जाते हैं।
रामनगर के बारे में विवेक ने कहा कि यह 'कॉर्बेट नगरी' उन्हें बेहद खूबसूरत और शांत लगी। यहां के लोगों का प्यार और माहौल ने उनके अनुभव को और खास बना दिया। उन्होंने कहा कि इस शहर की सकारात्मक ऊर्जा ने उनके दिल को छू लिया। विवेक मूल रूप से चंडीगढ़ के निवासी हैं और आज अपनी मेहनत और लगन के बल पर युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुके हैं। उनका मानना है कि यदि कोई व्यक्ति अपने भीतर आत्मविश्वास जगाए, तो कोई कमी उसे सफलता हासिल करने से नहीं रोक सकती। विवेक की कहानी यह संदेश देती है कि कठिनाइयाँ चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हों, अगर इरादे मजबूत हों, तो सफलता अवश्य मिलती है।
यह भी जान लें कि विवेक सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो के माध्यम से भी लोकप्रिय हैं और लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं।