19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर रांची में विशाल यूनिटी मार्च हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर रांची में विशाल यूनिटी मार्च हुआ?

सारांश

रांची में सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर एक विशाल यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। इस मार्च ने नशामुक्ति और स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया। जानिए इस महान कार्यक्रम के बारे में और कैसे युवा पीढ़ी ने एकता का संकल्प लिया।

मुख्य बातें

सरदार पटेल की 150वीं जयंती का आयोजन रांची में हुआ।
यूनिटी मार्च ने नशामुक्ति और स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया।
राज्यपाल ने युवाओं को प्रेरित किया कि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
मार्च में बड़ी संख्या में युवा संगठनों ने भाग लिया।
सरदार पटेल का संदेश 'एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है' महत्वपूर्ण है।

रांची, 21 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को रांची में 'एक भारत, आत्मनिर्भर भारत' के थीम पर एक विशाल यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। यह मार्च राजभवन से शुरू होकर ओटीसी ग्राउंड तक गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रांची के विधायक सीपी सिंह सहित कई प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लिया।

मार्च में बड़ी संख्या में युवा संगठन, स्वयंसेवी समूह और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। मार्च की शुरुआत से पहले, राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और देश के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदानों को याद करने के साथ-साथ यह पदयात्रा राष्ट्रीय एकता, सेवा और समाजहित के प्रति सामूहिक प्रेरणा का प्रतीक है।

उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं की यह ऊर्जा और प्रतिबद्धता राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। राज्यपाल ने सरदार पटेल की ऐतिहासिक भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने 562 रियासतों का विलय कर जिस अखंड भारत की आधारशिला रखी, वह उनकी दूरदृष्टि, साहस और राष्ट्रनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण है।

राज्यपाल ने कहा कि पटेल का संदेश हमेशा यही रहा कि 'एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।' उन्होंने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से इस जयंती को जन-आंदोलन का रूप देने के प्रयासों की सराहना की।

राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं की प्रतिबद्धता, चरित्र और एकजुटता पर निर्भर है। उन्होंने युवाओं से सरदार पटेल की शिक्षाओं को व्यवहार में लाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि उनके आदर्श केवल स्मरण का विषय न रहें, बल्कि जीवन-मूल्यों और कर्तव्य-पालन में भी प्रतिबिंबित हों। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने सभी प्रतिभागियों को स्वदेशी अपनाने और नशामुक्ति की शपथ दिलाई।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूनिटी मार्च की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ''यूनिटी मार्च को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार जी के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रांची के विधायक सीपी सिंह, हटिया के विधायक नवीन जायसवाल की उपस्थिति में समाज के हर वर्ग, हर संस्था के लोगों ने भाग लिया। यह पहला अवसर है जब रांची में देश की एकता और श्रेष्ठता के संकल्प के साथ लोग एकजुट होकर पदयात्रा में शामिल हुए। सरदार पटेल के पदचिन्हों पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत का हर वर्ग सरदार पटेल के सपनों का भारत बनाने के लिए संकल्पित है।''

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भी दिखाया कि युवा पीढ़ी राष्ट्र निर्माण में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। यह एकता का संदेश हमें सिखाता है कि हम सब मिलकर एक मजबूत भारत बना सकते हैं।
RashtraPress
19 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सरदार पटेल की 150वीं जयंती कब मनाई गई?
सरदार पटेल की 150वीं जयंती 21 नवंबर को मनाई गई।
यूनिटी मार्च का आयोजन किस थीम पर हुआ?
'एक भारत, आत्मनिर्भर भारत' थीम पर यह यूनिटी मार्च आयोजित किया गया।
कौन-कौन से प्रमुख लोग इस मार्च में शामिल हुए?
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रांची के विधायक सीपी सिंह इस मार्च में शामिल हुए।
मार्च में किस प्रकार के लोग शामिल हुए?
मार्च में बड़ी संख्या में युवा संगठन, स्वयंसेवी समूह और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
राज्यपाल ने इस अवसर पर क्या संदेश दिया?
राज्यपाल ने युवाओं से सरदार पटेल की शिक्षाओं को व्यवहार में लाने का आह्वान किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले