1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आरसीएफएल में ऑपरेटर ट्रेनी के 188 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें कैसे करें आवेदन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आरसीएफएल में ऑपरेटर ट्रेनी के 188 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें कैसे करें आवेदन

सारांश

आरसीएफएल ने ऑपरेटर (केमिकल) ट्रेनी के 188 पदों पर भर्ती की है। आवेदन के लिए अंतिम तिथि 27 अप्रैल है। जानें आवेदन प्रक्रिया के सभी विवरण।

मुख्य बातें

ऑपरेटर (केमिकल) ट्रेनी के 188 पदों पर वैकेंसी आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल योग्यता: बीएससी/डिप्लोमा धारक आयु सीमा: 30 वर्ष सैलरी: 22,000 से 60,000 रुपए

मुंबई, 11 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रीय रसायन एवं उर्वरक लिमिटेड (आरसीएफएल) में नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों के लिए एक सुनहरा अवसर आया है। आरसीएफएल ने ऑपरेटर (केमिकल) ट्रेनी के लिए कुल 188 पदों पर भर्ती की घोषणा की है।

इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 अप्रैल से आरंभ हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल रखी गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपनी एप्लीकेशन फॉर्म को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समय के भीतर भर सकते हैं।

उम्मीदवारों के पास यूजीसी/एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पूर्णकालिक बीएससी (रसायन विज्ञान) की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें भौतिकी एक विषय के रूप में शामिल हो। इसके अलावा, तीन वर्षीय रासायनिक अभियांत्रिकी/प्रौद्योगिकी डिप्लोमा रखने वाले या एचएससी (विज्ञान) उत्तीर्ण उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 फरवरी के अनुसार की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, कौशल परीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन, शॉर्टलिस्टिंग, चिकित्सा परीक्षण, और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 22,000 से 60,000 रुपए की मासिक सैलरी प्राप्त होगी।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) के लिए शुल्क 700 रुपए है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिला वर्ग/पूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क में छूट मिलेगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आरसीएफएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फिर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें और फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां भरें। सभी दस्तावेज सही आकार में अपलोड करें और रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट करें। अंत में, आवेदन पत्र का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि युवाओं को अपने करियर में आगे बढ़ने का मौका भी देगा।
RashtraPress
1 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आरसीएफएल में ऑपरेटर ट्रेनी के पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
ऑपरेटर ट्रेनी के पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल है।
इस पद के लिए आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष है।
आवेदन शुल्क क्या है?
सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपए है।
कौन से उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
बीएससी (रसायन विज्ञान) या रासायनिक अभियांत्रिकी में डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन ऑनलाइन परीक्षा, कौशल परीक्षण, और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 घंटे पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले