27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राहुल गांधी का बयान सेना के लिए अपमानजनक था? रेखा गुप्ता का तीखा हमला

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राहुल गांधी का बयान सेना के लिए अपमानजनक था? रेखा गुप्ता का तीखा हमला

सारांश

गयाजी में हुई चुनावी सभा में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राहुल गांधी के सेना पर दिए बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि राहुल का बयान देश के लिए अपमानजनक है। क्या यह चुनावी रणनीति है या वास्तविकता? जानें इस मुद्दे पर और क्या कहते हैं लोग।

मुख्य बातें

राहुल गांधी का बयान सेना के लिए अपमानजनक माना गया।
सीएम रेखा गुप्ता ने चुनावी सभा में तीखे शब्दों में प्रतिक्रिया दी।
प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार की सराहना की गई।
बिहार में विकास की प्रगति पर जोर दिया गया।
पूर्व सरकार की आलोचना की गई।

गयाजी, 5 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा सेना पर दिए गए बयान को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उन्हें खूब आड़े हाथों लिया है। बिहार के गयाजी जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश का अपमान करते हैं, विदेशों में जाकर भारत की बुराई करते हैं, सेना पर सवाल उठाते हैं, भारत माता और सेना का अपमान करते हैं और प्रभु श्रीराम के अस्तित्व पर भी सवाल खड़े करते हैं

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें तालाब भरकर पानी की जरूरत नहीं, चुल्लू भर पानी ही काफी है। सीएम ने दावा किया कि इस बार जनता उन्हें करारा जवाब देकर बिहार में एनडीए की सरकार बनाएगी।

चुनावी सभा के दौरान रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी की सराहना करते हुए कहा कि जब वर्षों तक देश की बेटियां खुले में शौच करने को मजबूर थीं, तब कोई 'लालटेन वाला नेता' नहीं आया। केवल पीएम मोदी ने पूरे देश की बहनों के लिए करोड़ों शौचालय बनवाए। पहले महिलाएं लकड़ी काटकर लाती थीं, लेकिन उज्ज्वला योजना के तहत चूल्हा और सिलेंडर पीएम मोदी ने दिया। दूर-दूर से पानी के घड़े लाने पड़ते थे, बिजली के बिना घर में बैठना पड़ता था। बिजली, पानी, सड़कें, पुल, बसें और ट्रेनें ये सब पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने दिया। इस जोड़ी ने बिहार के लोगों की सेवा की और अपने दामन पर एक दाग भी नहीं लगने दिया

उन्होंने बिहार में पूर्व की सरकार के शासन की आलोचना करते हुए कहा कि 'लालटेन युग' और 'पंचों वाले' लोग बिहार पर शासन करते थे और लूटते थे। उस दौर में जंगलराज था, बहनें सड़क पर निकलने से डरती थीं। व्यापारी अपने खून-पसीने की कमाई नहीं बचा पाते थे, सामान लूट लिया जाता था। सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी ने गुंडाराज से बिहार को निकाला और कानून-व्यवस्था कायम की। अब इसे बनाए रखना है और विकास की प्रगति पर आगे बढ़ते रहना है।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें समझना होगा कि राजनीतिक बयानबाजी अक्सर चुनावी रणनीतियों का हिस्सा होती है। राहुल गांधी का बयान और रेखा गुप्ता का जवाब, दोनों ही भारत की राजनीतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण हैं। हमें यह देखना होगा कि जनता इसे कैसे लेती है और क्या इससे आगामी चुनावों पर कोई असर पड़ेगा।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रेखा गुप्ता ने राहुल गांधी के बयान पर क्या प्रतिक्रिया दी?
रेखा गुप्ता ने राहुल गांधी के सेना पर बयान को देश का अपमान बताया और उन्हें आड़े हाथों लिया।
क्या रेखा गुप्ता ने बिहार में एनडीए की सरकार बनाने का दावा किया?
हाँ, उन्होंने कहा कि इस बार जनता उन्हें करारा जवाब देकर बिहार में एनडीए की सरकार बनाएगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले