4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बीसीसीआई ने पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बीसीसीआई ने पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं?

सारांश

बीसीसीआई ने पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। 1983 की विश्व कप जीत में उनका योगदान याद किया गया। जानिए उनके करियर के बारे में और उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में।

मुख्य बातें

संदीप पाटिल का जन्म 18 अगस्त 1956 को मुंबई में हुआ।
वे 1983 विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य थे।
संदीप ने 29 टेस्ट मैचों में 1,588 रन बनाए।
उन्होंने 2003 विश्व कप में केन्या को कोचिंग दी थी।
बीसीसीआई चयन समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं।

नई दिल्ली, 18 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। बीसीसीआई ने सोमवार को 1983 के विश्व कप विजेता टीम के सदस्य, पूर्व क्रिकेटर और कोच संदीप पाटिल को उनके जन्मदिन पर दिल से शुभकामनाएं दीं।

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें संदीप पाटिल को 1983 विश्व कप के दौरान उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी और बाद में कोच व चयनकर्ता के रूप में उनके योगदान को याद किया गया।

संदीप पाटिल 1983 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। सेमीफाइनल में भारत द्वारा इंग्लैंड पर जीत में उनकी 32 रन की पारी अत्यंत महत्वपूर्ण रही थी।

18 अगस्त 1956 को मुंबई में जन्मे संदीप पाटिल दाएं हाथ के बल्लेबाज और मध्यम गति के तेज गेंदबाज थे। उन्होंने भारत के लिए 15 जनवरी 1980 को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में पदार्पण किया। उनके वनडे में पदार्पण 6 दिसंबर 1980 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुआ। संदीप पाटिल ने 29 टेस्ट में 4 शतक और 7 अर्धशतक लगाते हुए 1,588 रन बनाए और 9 विकेट लिए। वहीं, 45 वनडे में 9 अर्धशतक लगाते हुए 1,005 रन बनाए और 15 विकेट अपने नाम किए।

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी संदीप पाटिल क्रिकेट से जुड़े रहे और कोचिंग के क्षेत्र में सक्रिय रहे। वे 14 नवंबर 1996 को केन्या के कोच बने। उनकी कोचिंग में टीम ने अद्भुत प्रदर्शन किया, जिसके चलते उनके कार्यकाल को बढ़ाकर वनडे विश्व कप 2003 तक किया गया।

2003 विश्व कप में केन्या ने संदीप पाटिल की कोचिंग में शानदार प्रदर्शन किया। 2003 वनडे विश्व कप, जो दक्षिण अफ्रीका में खेला गया, में केन्या ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया और अपने क्रिकेट इतिहास में अब तक का एकमात्र सेमीफाइनल खेला।

संदीप पाटिल 27 सितंबर 2012 से सितंबर 2016 तक बीसीसीआई चयन समिति के अध्यक्ष रहे थे। इसी दौरान भारत ने 2013 का चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीता था।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना उचित है कि संदीप पाटिल ने केवल खेल में ही नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

संदीप पाटिल का जन्म कब हुआ?
संदीप पाटिल का जन्म 18 अगस्त 1956 को मुंबई में हुआ।
संदीप पाटिल ने किस वर्ष विश्व कप जीता?
संदीप पाटिल ने 1983 में विश्व कप जीता।
संदीप पाटिल ने कितने टेस्ट मैच खेले हैं?
संदीप पाटिल ने कुल 29 टेस्ट मैच खेले हैं।
संदीप पाटिल कोच के रूप में किस टीम के साथ जुड़े?
संदीप पाटिल ने केन्या की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कोच के रूप में कार्य किया।
संदीप पाटिल का वनडे में डेब्यू कब हुआ?
संदीप पाटिल का वनडे में डेब्यू 6 दिसंबर 1980 को हुआ।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 1 साल पहले