31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या करिश्मा और संजय कपूर के तलाक दस्तावेज मामले में सुनवाई हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या करिश्मा और संजय कपूर के तलाक दस्तावेज मामले में सुनवाई हुई?

सारांश

संजय कपूर के निधन के बाद करिश्मा कपूर के बच्चों ने उनकी संपत्ति को लेकर प्रिया कपूर के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग की। जानिए, इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने क्या फैसला सुनाया और करिश्मा कपूर को क्या नोटिस जारी किया।

मुख्य बातें

संजय कपूर का निधन और संपत्ति विवाद करिश्मा कपूर और बच्चों की कानूनी लड़ाई प्रिया कपूर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई तलाक की दस्तावेज़ों की मांग मंदिरा कपूर का समर्थन

मुंबई, 16 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। संजय कपूर के निधन के पश्चात उनकी संपत्ति को लेकर पहले से ही कोर्ट में मामला चल रहा है। करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा और कियान कपूर ने पिछले वर्ष उद्योगपति की विरासत और उनकी तीसरी पत्नी प्रिया कपूर के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग की थी।

अब, प्रिया कपूर द्वारा संजय कपूर और करिश्मा कपूर के तलाक से संबंधित कागजात प्राप्त करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की है, और करिश्मा कपूर को मामले में नोटिस भी जारी किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने करिश्मा कपूर को प्रिया कपूर की अर्जी पर नोटिस जारी किया है और उन्हें दो हफ्तों के भीतर जवाब देने के लिए कहा है। जस्टिस ए एस चंदूरकर की चेंबर बेंच ने प्रिया कपूर की याचिका की सुनवाई की है। प्रिया कपूर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर 2016 में हुए करिश्मा कपूर और संजय कपूर के तलाक से संबंधित सभी दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां मांगी हैं।

प्रिया कपूर ने सुप्रीम कोर्ट में दायर आवेदन में मांग की है कि उन्हें तलाक याचिका के सभी दस्तावेज, कोर्ट में दाखिल किए गए दस्तावेज, सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित आदेश और विशेष रूप से समझौते की प्रमाणित प्रतियां प्रदान की जाएं।

करिश्मा कपूर और संजय कपूर का तलाक 2016 का एक हाई-प्रोफाइल मामला था, जिसे न्यायालय में बंद कमरे में सुलझाया गया था। तलाक के बाद हुए समझौते में बच्चों की कस्टडी करिश्मा कपूर को मिली थी और बच्चों के भरण-पोषण के लिए गुजारा भत्ता भी मिला था, जबकि संजय कपूर को बच्चों से मिलने का अधिकार प्राप्त हुआ था। हालांकि, संजय कपूर के अचानक निधन के बाद संपत्ति के संबंध में मामला चल रहा है। दोनों बच्चों ने प्रिया कपूर पर फर्जी वसीयत कोर्ट में पेश करने और संपत्ति से वंचित रखने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

संपत्ति विवाद में संजय कपूर की बहन मंदिरा कपूर भी अपनी बात रख चुकी हैं और उन्होंने करिश्मा कपूर और उनके बच्चों का समर्थन किया है। मंदिरा ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि वे पहले से ही प्रिया कपूर और संजय की शादी के खिलाफ थीं, क्योंकि उनका मानना था कि प्रिया की नजर संजय की संपत्ति पर है। उन्होंने दुख भी व्यक्त किया था कि वे बुरे समय में करिश्मा कपूर का साथ नहीं दे पाईं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

संजय कपूर का निधन कब हुआ?
संजय कपूर का निधन हाल ही में हुआ है।
क्या करिश्मा कपूर ने बच्चों की कस्टडी पाई थी?
जी हां, करिश्मा कपूर को बच्चों की कस्टडी मिली थी।
प्रिया कपूर ने क्या मांग की है?
प्रिया कपूर ने संजय और करिश्मा के तलाक से जुड़े दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां मांगी हैं।
संपत्ति विवाद में मंदिरा कपूर का क्या रोल है?
मंदिरा कपूर ने करिश्मा कपूर और उनके बच्चों का समर्थन किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने करिश्मा कपूर को क्या नोटिस जारी किया?
सुप्रीम कोर्ट ने करिश्मा कपूर को मामले में नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने को कहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले