संजय सेठ: पीएम मोदी का विकास वोटर्स को प्रभावित कर रहा है

Click to start listening
संजय सेठ: पीएम मोदी का विकास वोटर्स को प्रभावित कर रहा है

सारांश

रांची में संजय सेठ ने कहा कि केरल, पुडुचेरी और असम में वोटिंग प्रतिशत ने दिखाया है कि लोग पीएम मोदी के विकास से प्रभावित हैं। उन्होंने भाजपा की संभावित जीत का भी दावा किया।

Key Takeaways

  • पीएम मोदी का विकास मतदाताओं में गूंज रहा है।
  • महिलाएं अब लखपति दीदी बन चुकी हैं।
  • बंगाल में भाजपा की जीत की संभावना है।
  • महिला आरक्षण बिल का महत्व बढ़ रहा है।

रांची, 9 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। केरल, पुडुचेरी और असम के विधानसभा चुनावों में गुरुवार को रिकॉर्ड वोटिंग प्रतिशत ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दो राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में अत्यधिक वोटिंग हुई। इस बीच, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने इस वोटिंग प्रतिशत को लेकर कहा कि पीएम मोदी का विकास वोटरों में गूंज रहा है।

रांची में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि जो संकेत वोटिंग प्रतिशत से मिल रहे हैं, उससे यह स्पष्ट है कि लोगों को पीएम मोदी के नेतृत्व वाला विकास पसंद आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकास की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं। भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन चुका है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। हर जगह विकास के संकेत देखे जा रहे हैं। करोड़ों महिलाएं अब लखपति दीदी बन गई हैं। 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल चुके हैं, जो इस बात का संकेत है कि तीन राज्यों में पीएम मोदी का विकास सिर चढ़कर बोल रहा है।

संजय सेठ ने आगे कहा कि केरल, पुडुचेरी और असम में हम अपनी सरकार बनाएंगे।

बंगाल विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए संजय सेठ ने कहा कि बंगाल में एक सुनामी चल रही है, और पूरा माहौल भाजपा के पक्ष में है। बंगाल में भी भाजपा बड़े अंतर से सरकार बनाएगी।

महिला आरक्षण बिल पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल में नारी शक्ति को शासन का केंद्र बनाया है। अब इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए विकसित भारत में मातृशक्ति की भूमिका को मजबूत करने का संकल्प लिया गया है। लोकतंत्र को और मजबूत बनाने के लिए विधायी संस्थाओं में नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना आवश्यक है। मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री का यह कदम प्रशंसनीय है।

Point of View

हाल के चुनावी आंकड़े यह दर्शाते हैं कि मतदाता मोदी के नेतृत्व में विश्वास कर रहे हैं। यह बात राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
NationPress
10/04/2026

Frequently Asked Questions

संजय सेठ ने वोटिंग प्रतिशत के बारे में क्या कहा?
संजय सेठ ने कहा कि वोटिंग प्रतिशत यह दर्शाता है कि लोग पीएम मोदी के विकास कार्यों से संतुष्ट हैं।
महिला आरक्षण बिल पर संजय सेठ का क्या मत है?
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने नारी शक्ति को शासन में महत्वपूर्ण स्थान दिया है और यह बिल उनके प्रयासों का हिस्सा है।
बंगाल में भाजपा की संभावनाएं कैसी हैं?
संजय सेठ ने दावा किया कि बंगाल में भाजपा बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी।
Nation Press