10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अंतरिक्ष यात्री शुभांशु का लखनऊ आगमन देश का गौरव बढ़ाता है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अंतरिक्ष यात्री शुभांशु का लखनऊ आगमन देश का गौरव बढ़ाता है?

सारांश

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, जिन्होंने सफलतापूर्वक अंतरिक्ष यात्रा की, अब लखनऊ वापस आ रहे हैं। उनका परिवार गर्वित है, और शहर में उनका स्वागत भव्य होगा। क्या यह यात्रा देश के लिए गर्व का क्षण है?

मुख्य बातें

शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष यात्रा सफल रहा।
लखनऊ में उनका भव्य स्वागत होगा।
परिवार और पड़ोसियों में खुशी का माहौल है।
शुभांशु के प्रति लोगों का प्यार और सम्मान है।
सुरक्षा कारणों से कुछ जानकारी सीमित है।

लखनऊ, २४ अगस्‍त (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अपनी सफल अंतरिक्ष यात्रा के बाद अपने घर लखनऊ वापस लौट रहे हैं। शुभांशु सोमवारबैनर और पोस्टर लगाए गए हैं। परिवार और आस-पड़ोस में खुशी का माहौल है। हर कोई अंतरिक्ष यात्री शुभांशु की एक झलक पाने के लिए उत्सुक है।

शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि यह एक बहुत अच्छी बात है कि राज्य के लोग हमारे बच्चे को आशीर्वाद दे रहे हैं और उसके स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है और हमें बहुत खुशी है। यह बहुत मायने रखता है कि हमारे बच्चे को इतना प्यार और सम्मान मिल रहा है, और लोग उसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि शुभांशु का लोग काफी समय से इंतजार कर रहे हैं, और अब वह समय आ गया है। शुभांशु को पूरे देश और प्रदेश की जनता का प्‍यार और आशीर्वाद मिला है। अंतरिक्ष का मिशन भी लोगों के आशीर्वाद से सफल हुआ है। वहीं, सुरक्षा कारणों से कुछ बातें भी हैं। देखते हैं, हम लोग आगे क्या कर सकते हैं। घर के बाहर सड़क का कार्य भी पूरा हो गया है। सरकार अच्छा काम कर रही है। इस सड़क से सभी लोगों को फायदा होगा। यह बड़ी खुशी की बात है।

शुभांशु शुक्लासोमवार

शुभांशुशब्‍द कम हैं। जल्‍द मुलाकात की उम्मीद है। हमारे लिए वह पहले जैसा था, वैसा ही है। भाई ने देश के गौरव को बढ़ाने का काम किया है। शुभांशु के प्रति लोगों का प्यार है, जो अलग-अलग तरीके से व्यक्त कर रहे हैं। प्रोटोकॉल की वजह से बहुत ज़्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन जहां तक मुझे जानकारी है, लखनऊ पहुंचने पर एयरपोर्ट के बाद रोड शो होगा। इसके बाद स्कूल में कार्यक्रम होगा, और फिर वह मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। यह एक ऐसा क्षण है, जो हमें प्रेरित करता है और हमें याद दिलाता है कि हमारे युवा कैसे देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शुभांशु शुक्ला कौन हैं?
शुभांशु शुक्ला भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन हैं, जिन्होंने हाल ही में सफलतापूर्वक अंतरिक्ष यात्रा की।
उनका स्वागत कब होगा?
उनका स्वागत सोमवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर होगा।
क्या कार्यक्रम होंगे?
एयरपोर्ट पहुंचने के बाद शुभांशु का रोड शो और स्कूल में कार्यक्रम होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले