30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सिलीगुड़ी में घायल भाजपा नेताओं से मिले बिप्लब देब?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सिलीगुड़ी में घायल भाजपा नेताओं से मिले बिप्लब देब?

सारांश

सिलीगुड़ी में बिप्लब देब ने भाजपा नेताओं से मुलाकात कर टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाए। क्या यह ममता सरकार की उलटी गिनती का संकेत है?

मुख्य बातें

बिप्लब देब ने घायल भाजपा नेताओं से मुलाकात की।
टीएमसी पर हमला बोलते हुए उन्होंने ममता सरकार की असफलता की बात की।
भाजपा ने इस हमले की कड़ी निंदा की है।
पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की गई।
बंगाल की जनता परिवर्तन के मूड में है।

सिलीगुड़ी, 7 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। पश्चिम बंगाल भाजपा चुनाव सह प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब मंगलवार को सिलीगुड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने टीएमसी से जुड़े लोगों के हमले में घायल हुए भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

बिप्लब देब ने दोनों नेताओं से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। घायल भाजपा सांसद और विधायक ने बताया कि जब वे जलपाईगुड़ी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे थे, तभी टीएमसी समर्थित गुंडों ने अचानक हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने उनके वाहनों में तोड़फोड़ की और पत्थरबाजी की, जिसके बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद बिप्लब देब ने कहा कि यह घटना पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार की असफलता और कानून व्यवस्था की स्थिति का प्रमाण है। ममता सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। जनता आगामी विधानसभा चुनाव में ममता सरकार को उखाड़ फेंकेगी। पश्चिम बंगाल में टीएमसी शासन के खिलाफ जनाक्रोश लगातार बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि ममता दीदी और उनकी पार्टी के नेता अब सत्ता छिनने के डर से घबरा गए हैं और भाजपा नेताओं पर साजिशन हमले करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं पर इस तरह के हमले से पार्टी डरने वाली नहीं है, बल्कि और मजबूती से जनता के बीच जाएगी।

सिलीगुड़ी दौरे के दौरान बिप्लब देब ने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की और प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता अब परिवर्तन के मूड में है और भाजपा के पक्ष में माहौल तेजी से बन रहा है।

बता दें कि भाजपा सांसद और विधायक पर यह हमला सोमवार को उस समय हुआ था जब भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल जलपाईगुड़ी जिले के नागराकाटा क्षेत्र में बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लेने गया था। दौरे के दौरान कुछ लोगों ने प्रतिनिधिमंडल पर हमला कर दिया, जिसमें सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष घायल हो गए। भाजपा ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और राज्य सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिप्लब देब ने घायल नेताओं से कब मुलाकात की?
बिप्लब देब ने 7 अक्टूबर को घायल नेताओं से मुलाकात की।
भाजपा ने इस घटना पर क्या प्रतिक्रिया दी?
भाजपा ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और राज्य सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले