बिप्लब कुमार देब: ममता बनर्जी मुसलमानों की सबसे बड़ी दुश्मन
सारांश
मुख्य बातें
नई दिल्ली, 12 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों के संदर्भ में टीएमसी और भाजपा के बीच तकरार जारी है। भाजपा परिवर्तन यात्रा निकालकर सत्ता पाने की कोशिश कर रही है, जबकि टीएमसी का कहना है कि भाजपा की किसी भी कोशिश का कोई असर नहीं होने वाला।
भाजपा सांसद बिप्लब कुमार देब ने सीएम ममता बनर्जी पर आरोप लगाया है कि वह मुसलमानों की सबसे बड़ी दुश्मन हैं।
एक मीडिया वार्ता में बिप्लब कुमार देब ने कहा कि यह अत्यंत दुखद है कि सीएम ममता बनर्जी का असली विचार उनके गुस्से में व्यक्त हुआ है। वह बंगाल में हिंदुओं को द्वितीय श्रेणी का नागरिक मानती हैं।
उन्होंने कहा कि सीएम कैसे कह सकती हैं कि मुसलमानों का समुदाय एकत्रित होगा तो वह एक सेकंड में समाप्त हो जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल को ग्रेटर बांग्लादेश बनाने का सपना उनके मुंह से निकला है, जिसकी मैं कड़ी निंदा करता हूँ। मैं बंगाल के लोगों से कहना चाहता हूँ कि इनका असली चेहरा देखें। चुनाव हारने की स्थिति में हिंदुओं को धमकाया जा रहा है।
भाजपा सांसद ने कहा कि हम घुसपैठियों के खिलाफ हैं और बार-बार कहते हैं कि भारत में रहने का अधिकार केवल यहां के नागरिकों का है, बाहरी लोगों का नहीं। अगर भाजपा घुसपैठियों को हटाने की बात करती है तो टीएमसी को क्यों परेशानी होती है? देश में सभी धर्मों के लोगों को रहने का अधिकार है, लेकिन घुसपैठियों को नहीं।
उन्होंने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर अमेरिका में कोई घुसपैठ करता है तो उसे बाहर कर दिया जाता है। अन्य देश भी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि अच्छा हुआ कि सीएम ममता बनर्जी का असली रूप सामने आ गया है। हाल ही में वह एसआईआर के खिलाफ धरने पर बैठी थीं, जो सिर्फ एक नाटक था। अब यह ज्ञात हुआ है कि धरना समाप्त हो गया है। मुझे लगता है कि उनके पास कोई काम नहीं है, इसलिए वह धरने पर बैठ जाती हैं।
बिप्लब कुमार देब ने बंगाल के मुसलमानों का उल्लेख करते हुए कहा कि अगर कोई मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन है तो वह ममता बनर्जी हैं। वह खुद तो डूबेंगी, साथ में मुसलमानों को भी लेकर डूबेंगी।