12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

मौसम परिवर्तन में संक्रमण के बढ़ते खतरे से बचने के लिए अपनाएं ये प्रभावी उपाय

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
मौसम परिवर्तन में संक्रमण के बढ़ते खतरे से बचने के लिए अपनाएं ये प्रभावी उपाय

सारांश

बदलते मौसम में संक्रमण का खतरा बढ़ता है। जानें कैसे छोटी-छोटी आदतें आपके स्वास्थ्य को सुरक्षित रख सकती हैं। इस लेख में, संक्रमण से बचने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं।

मुख्य बातें

साफ-सफाई का ध्यान रखें।
बाहर का खाना न खाएं।
बारिश में भीगने से बचें।
रोजाना व्यायाम करें।

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। जैसे ही मौसम बदलता है, संक्रमण का खतरा भी तेजी से बढ़ने लगता है। गर्मी से लेकर बारिश की शुरुआत का यह समय वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, एलर्जी और अन्य संक्रमणों के लिए अनुकूल होता है। डॉक्टरों के अनुसार, इस समय साफ-सफाई, स्वस्थ खान-पान और कुछ जरूरी सावधानियों का पालन करके आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।

नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, बदलते मौसम में हवा में नमी बढ़ने और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलते हैं। इस अवधि में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। छोटे-छोटे बदलाव अपनाकर संक्रमण से बचा जा सकता है और एक स्वस्थ जीवनशैली को बनाए रखा जा सकता है।

डॉक्टर्स का कहना है कि इन छोटी-छोटी आदतों को अपनाने से मौसम बदलने पर होने वाले संक्रमण से बचा जा सकता है। यदि आपको बुखार, खांसी या सांस की तकलीफ हो तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

विशेषज्ञों के अनुसार, संक्रमण से बचाव के लिए सबसे पहले बारिश में भीगने से बचें। यदि बारिश हो रही हो तो छाता या रेनकोट का उपयोग करें। भीगे कपड़ों में अधिक देर न रहें, तुरंत सूखे कपड़े पहनें। इससे सर्दी, जुकाम और वायरल संक्रमण का खतरा कम होता है। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। बाहर से आने के बाद या खाने से पहले अपने हाथों को साबुन से धोएं। अपने घर और आसपास के क्षेत्र को साफ रखें और कीटाणुनाशक का इस्तेमाल करें ताकि बैक्टीरिया न फैल सके।

सबसे महत्वपूर्ण है कि स्ट्रीट फूड और बाहर के खाने को इस समय पूरी तरह से ना कहें। बाजार में बिकने वाले चाट, पकौड़ी, समोसा या अन्य खाने पीने की चीजें संक्रमण का बड़ा कारण बन सकते हैं। घर पर पका हुआ ताजा और गर्म भोजन ही खाएं। एलर्जी से भी सावधान रहें। बदलते मौसम में धूल, परागकण और फफूंद बढ़ जाती है, जिससे आंखों में खुजली, छींकें और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। यदि एलर्जी की समस्या है तो डॉक्टर की सलाह से दवा लें और बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग करें। शरीर को पूरी तरह ढकने वाले कपड़े पहनें, जैसे फुल स्लीव्स वाले कपड़े और स्कार्फ का इस्तेमाल करें।

इसके अलावा, अपनी इम्युनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार लें। फल जैसे संतरा, मौसमी, अमरूद, सेब और सब्जियां जैसे पालक, गाजर, टमाटर अपने भोजन में शामिल करें। विटामिन सी युक्त चीजें इम्युनिटी बढ़ाती हैं। साथ ही पर्याप्त पानी पिएं और रोजाना व्यायाम या हल्की वॉक करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बदलते मौसम में संक्रमण से कैसे बचें?
साफ-सफाई रखें, बाहर का खाना खाने से बचें, और पौष्टिक आहार लें।
क्या मुझे बारिश में भीगने से बचना चाहिए?
हां, बारिश में भीगने से बचें और छाता या रेनकोट का उपयोग करें।
क्या मुझे एलर्जी के लिए विशेष ध्यान देना चाहिए?
बिल्कुल, एलर्जी से बचने के लिए डॉक्टर की सलाह लें और मास्क पहनें।
कौन से खाद्य पदार्थ इम्युनिटी बढ़ाते हैं?
विटामिन सी युक्त फल और सब्जियां जैसे संतरा, अमरूद, और पालक।
क्या मुझे नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए?
हां, रोजाना व्यायाम या हल्की वॉक करना फायदेमंद है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले