27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या महाराष्ट्र की सोशल मीडिया स्टार कोमल काले और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या महाराष्ट्र की सोशल मीडिया स्टार कोमल काले और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया?

सारांश

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में सोशल मीडिया पर चर्चा में रहने वाली रील्स स्टार कोमल काले और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से 10 लाख रुपये का सामान बरामद किया। यह जोड़ी कई चोरी के मामलों में शामिल रही है। जानिए पूरी कहानी।

मुख्य बातें

कोमल काले और उनके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने 10 लाख रुपये का सामान बरामद किया।
यह जोड़ी पहले भी कई चोरी के मामलों में शामिल रही है।
सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है।
पुलिस ने गहन जांच के बाद कार्रवाई की।

अहिल्यानगर, 5 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर लोकप्रियता हासिल करने वाली रील्स स्टार कोमल काले और उसके प्रेमी को स्थानीय अपराध शाखा की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के पास से कुल 7 तोला सोने के आभूषण और 2 लाख रुपये के महंगे मोबाइल सहित लगभग 10 लाख रुपये का सामान जब्त किया है।

दरअसल, बस में यात्रा कर रही एक पुलिस निरीक्षक की पत्नी के गहने भी इसी जोड़ी ने चुराए थे। इस मामले में अपराध शाखा की टीम ने गहन जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार किया। अपराध जगत में इनकी पहचान 'बंटी–बबली' के नाम से है। पूछताछ में इन्होंने कबूल किया कि उन्होंने जिले के कई तालुकों के साथ साथ बीड जिले में भी बस से यात्रा कर रही महिलाओं के गहने चुराए हैं।

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता एसटी बस से पाथर्डी से मुंबई जा रही थी। उसके पास वाली सीट पर बैठी एक महिला, जो खुद को प्रेग्नेंट बता रही थी, यात्रा के दौरान तिसगांव रेलवे स्टेशन पर उतर गई। उतरने के बाद फरियादी को पता चला कि उसका पर्स गायब है, जिसमें दो मंगलसूत्र और लगभग सात तोला सोने के आभूषण थे।

फरियादी ने पाथर्डी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान यह पता चला कि महिला ने टैटू बनवाया हुआ था। पुलिस ने अपनी पेशेवर क्षमताओं का इस्तेमाल करके उसकी पहचान की और उसे बुलाकर पूछताछ की। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर चोरी करने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया और उनके पास से चोरी का सोना बरामद किया।

जांच में यह भी सामने आया कि यह जोड़ी सोशल मीडिया पर भी प्रसिद्ध है। कोमल काले के इंस्टाग्राम पर 50 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उसके प्रेमी के 65 हजार से ऊपर फॉलोअर्स हैं। पुलिस ने बताया कि यह दोनों पहले भी ऐसे कई मामलों में शामिल रह चुके हैं। महिला पर पहले तीन और पुरुष पर छह से सात चोरी के मामले दर्ज हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसी प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर रहे हैं। यह आवश्यक है कि हम अपने बच्चों को सही और गलत का फर्क समझाएं।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कोमल काले के प्रेमी को क्यों गिरफ्तार किया गया?
उनके प्रेमी को कोमल काले के साथ मिलकर चोरी के मामलों में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने कितने सामान जब्त किए?
पुलिस ने कुल 10 लाख रुपये का सामान जब्त किया।
क्या कोमल काले पहले भी किसी मामले में शामिल थीं?
हां, कोमल काले और उनके प्रेमी पहले भी कई चोरी के मामलों में शामिल रह चुके हैं।
इस मामले में पुलिस की कार्रवाई क्या थी?
पुलिस ने गहन जांच के बाद कोमल काले और उनके प्रेमी को गिरफ्तार किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले