9 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन पर बैग चोरी: महिला को गिरफ्तार, सभी दस्तावेज और पैसे मिले

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन पर बैग चोरी: महिला को गिरफ्तार, सभी दस्तावेज और पैसे मिले

सारांश

दिल्ली के लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन पर हुई बैग चोरी की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई के तहत महिला को गिरफ्तार किया। चोरी का पर्स बरामद कर लिया गया है, जिसमें नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हैं।

मुख्य बातें

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महिला को गिरफ्तार किया गया।
बरामद पर्स में 26,728 रुपए मिले।
मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है।
लोगों को सुरक्षा अधिकारियों से तुरंत संपर्क करने की सलाह दी गई है।
सीसीटीवी फुटेज से महिला की पहचान की गई।

नई दिल्ली, 20 मार्च (राष्ट्र प्रेस) - दिल्ली के लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन पर बैग चोरी की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला का पर्स बरामद किया, जिसमें सभी नकद राशि भी सही सलामत मिली। इस मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता दीपिका अरोड़ा ने 15 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन पर बैगेज स्कैनर में अपना पर्स रखा था, जो बाद में गायब हो गया। पर्स में लगभग 25,000 रुपए नकद, महत्वपूर्ण कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज थे। इस मामले की ई-एफआईआर पुलिस थाना नेहरू प्लेस में धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता दीपिका अरोड़ा उत्तराखंड की निवासी हैं।

स्कैनर में बैग गायब होने की गंभीरता को देखते हुए जांच अधिकारी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई। पुलिस थाना नेहरू प्लेस और मेट्रो स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। जांच के दौरान उस महिला की पहचान की गई जिसने बैग उठाया था।

जांच में चेहरे की पहचान प्रणाली और स्थानीय खुफिया जानकारी का सहारा लिया गया, जिससे आरोपी महिला की पहचान 42 वर्षीय आशा के रूप में हुई, जो हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली की निवासी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया और उसके कब्जे से चोरी हुआ पर्स बरामद कर लिया।

बरामद पर्स में कुल 26,728 रुपए नकद, दो मेट्रो कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित पाए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो स्टेशन पर एफआरएस कैमरे की मदद से महिला की पहचान की गई। महिला की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की भी सहायता ली गई है। मेट्रो में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। साथ ही, सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से निगरानी भी की जा रही है।

उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि यदि मेट्रो में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी होती है, तो वे सीधे सुरक्षा अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भी साबित किया कि सुरक्षा अधिकारियों की सतर्कता से अपराधियों को रोकना संभव है।
RashtraPress
9 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या महिला को गिरफ्तार किया गया?
हाँ, आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पर्स में कितने पैसे थे?
पर्स में कुल 26,728 रुपए नकद पाए गए।
शिकायत कब दर्ज की गई थी?
शिकायत 15 मार्च को दर्ज की गई थी।
पुलिस ने किस धारा के तहत ई-एफआईआर दर्ज की?
पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत ई-एफआईआर दर्ज की।
क्या मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा के उपाय किए जाते हैं?
हाँ, मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले