24 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

सोमी अली की भावुक यादें: धर्मेंद्र ने लस्सी के गिलास से दिया था पिता का दर्जा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
सोमी अली की भावुक यादें: धर्मेंद्र ने लस्सी के गिलास से दिया था पिता का दर्जा

सारांश

सोमी अली ने धर्मेंद्र को याद करते हुए अपने दिल की बातें साझा की हैं। उन्होंने बताया कि कैसे लस्सी पीते हुए अभिनेता ने उन्हें बेटी मान लिया और हर कठिनाई में उनका साथ दिया। जानिए इस भावुक रिश्ते की कहानी।

मुख्य बातें

सोमी अली ने धर्मेंद्र को याद करते हुए भावनात्मक किस्से साझा किए।
धर्मेंद्र ने उन्हें लस्सी पीते हुए बेटी मान लिया था।
सोमी अली ने उनके साथ बिताए पलों को बहुत किमती बताया।
उन्होंने धर्मेंद्र के प्रति अपने प्रेम और आदर को व्यक्त किया।
फिल्म 'माफिया' में उनके साथ काम करने का अनुभव साझा किया।

मुंबई, 17 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। हिंदी सिनेमा के दिग्गज धर्मेंद्र भले ही हमारे बीच नहीं हैं, परंतु उनकी कई आइकॉनिक फिल्मों के साथ वे दर्शकों के दिलों में हमेशा जिन्दा रहेंगे।

हेमा मालिनी और ईशा देओल लगातार सोशल मीडिया पर अभिनेता को याद करती हैं, लेकिन हाल ही में अभिनेत्री सोमी अली ने भी धर्मेंद्र को याद कर अपने दिल की बात साझा की है। उन्होंने अभिनेता को अपने पिता समान बताया।

सोमी अली भले ही हिंदी सिनेमा से दूर हैं, लेकिन वे हमेशा पुराने किस्से सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने धर्मेंद्र के साथ अपनी एक मुलाकात का दिलचस्प किस्सा बताया। उन्होंने कहा कि कैसे लस्सी पीते हुए अभिनेता ने उन्हें बेटी मान लिया और हर परिस्थिति में उनका साथ दिया।

सोमी ने लिखा, "मैं उस व्यक्ति की यादों को संजोकर रख रही हूं, जिन्होंने 1991 में अपने बंगले में पहली बार लस्सी पीते हुए मुझे अपनी बेटी मान लिया था। हम हंसे, भू-राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की और यह भी कि हम दोनों अपने संवाद उर्दू में पढ़ते थे। वह एकमात्र ऐसे इंसान हैं जो हमेशा मेरे लिए एक सच्चे पिता की तरह मौजूद रहे।"

सोमी अली के लिए यह यकीन करना मुश्किल है कि धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं हैं। वह उन्हें बहुत याद करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब वह अपने बुरे दौर से गुजर रही थीं, तब अभिनेता फोन के जरिए हमेशा उनके साथ जुड़े रहे थे।

उन्होंने आगे लिखा, "मुझे बहुत खुशी है कि मुझे धरम जी के साथ काम करने का मौका मिला। मैं आपको बहुत याद करती हूं और अभी भी यकीन नहीं कर पा रही हूं कि आप चले गए हैं। आपकी आत्मा को शांति मिले और आप जहां भी हों, अपना निःस्वार्थ प्रेम बांटते रहें।"

गौरतलब है कि सोमी अली और धर्मेंद्र ने 1996 में आई फिल्म 'माफिया' में एक साथ काम किया था। इस फिल्म में धर्मेंद्र अपने भाई और इंस्पेक्टर की मौत का बदला लेने की कोशिश करते हैं, और सोमी अली उनकी पूरी मदद करती हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि हिंदी सिनेमा के महान सितारे के प्रति उनके प्रेम को भी प्रकट करती है।
RashtraPress
24 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सोमी अली ने धर्मेंद्र को कैसे याद किया?
सोमी अली ने बताया कि धर्मेंद्र ने लस्सी पीते हुए उन्हें बेटी मान लिया था और हर परिस्थिति में उनका साथ दिया।
क्या सोमी अली और धर्मेंद्र ने एक साथ फिल्म की थी?
हाँ, सोमी अली और धर्मेंद्र ने 1996 में आई फिल्म 'माफिया' में एक साथ काम किया था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले